श्याम बेनेगल एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर जाने जाते हैं जिनकी फिल्में यथार्थ और समाज की सच्चाई को पेश करती है। अभी इसी साल उन्होंने फिल्म ‘मुजीब’ बनाकर बड़े पर्दे पर वापसी की है। 14 दिसंबर 1934 को सिकंदराबाद के त्रिमुलघेरी (अब हैदराबाद) में जन्मे श्याम बेनेगल समानांतर सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में से एक रहे हैं। सिनेमा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए श्याम बेनेगल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 18 बार नेशनल अवार्ड के अलावा पद्मश्री, पद्मभूषण, दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। श्याम बेनेगल को कलाकारों की परख बहुत अच्छी है, उन्होंने शबाना आजमी, स्मिता पाटिल,नसीरुद्दीन शाह जैसे कई सितारों को अपनी फिल्मों के जरिए लांच किया है। आइए जानते हैं कि श्याम बेनेगल इन दिग्गज सितारों के अलावा और किन कलाकारों को अपनी फिल्मों में ब्रेक दिया है।