तू झूठी मैं मक्कार लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार झंडे गाड़ रही है। हालांकि, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। आइए जानते हैं कि इसने अब तक कितना कारोबार कर लिया है। Bheed: राजधानी दिल्ली में कल अनुभव सिन्हा करेंगे मन की बात, 'भीड़' को लेकर विवाद के बाद मुंबई में बढ़ी सरगर्मी
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो तू झूठी मैं मक्कार ने एक्सटेंडेड वीक में 92.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अपने दूसरे वीकएंड में फिल्म 16.83 करोड़ का बिजनेस किया है। इस बीच फिल्म अब सोमवार के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे मंडे को दो करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 111.44 करोड़ हो गया है। Celebs Step Children: इन सितारों ने सौतेले बच्चों को दिया सगे जितना प्यार, बॉन्डिंग से कायम की मिसाल
4 of 5
तू झूठी मैं मक्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ज्विगाटो और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के रिलीज के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। माना जा रहा है कि भोला की रिलीज तक फिल्म की अच्छी कमाई का रास्ता बिल्कुल साफ है। अजय देवगन की यह फिल्म 31 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। Shilpa Shetty: जब शिल्पा शेट्टी ने खोल दी थी अक्षय कुमार की पोल, लगाया था यह गंभीर आरोप