गीता गोविंदम
- फोटो : फाइल
चौथा स्थान जी सिनेमा पर प्रसारित हुई वर्ष 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' ने लिया। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वही पांचवां स्थान हाथ लगा एक और दक्षिण भारतीय फिल्म 'माय ब्रदर विकी' के। ज्योतिका, कार्ति, सत्यराज जैसे कलाकारों की यह फिल्म प्रीमियम चैनल सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई। बात करें अगर फ्री टू एयर चैनलों की तो एक ही चैनल ढिंचक अव्वल रहा। इस पर प्रसारित हुई 'रभासा', 'कार्तिक का इंसाफ', 'अंजान', 'कंचना- द वंडर कार' और विष्णु विशाल, अमला पौल की फिल्म 'मैं हूं दंडाधिकारी' को सभी शीर्ष पांच स्थान मिले।