सुजैन खान और अभिषेक सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ को धरातल पर अमली जामा पहनाते हुए देश के चर्चित आईएएस अफसर और अभिनेता अभिषेक सिंह ने एक नई मुहिम शुरू की है। अभिषेक ने ‘वर्ल्ड ऑफ वर्दी’ नामक ट्रस्ट बनाया है। यह ट्रस्ट हिंदी सिने जगत और सुरक्षा बलों के बीच एक पुल का काम करेगा। मुंबई में इसके पहले प्रोजेक्ट में अभिषेक को चर्चित फैशन डिजाइनर सुजैन खान का साथ मिला है। दोनों ने मिलकर यहां के बांद्रा थाने का काया कल्प करने का संकल्प लिया है।
सितारों को वर्दीधारियों के करीब लाएगा ‘वर्ल्ड ऑफ वर्दी’, अभिषेक की पहल को मिला सुजैन का समर्थन