फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में फंस सकती है सोनाक्षी-दिलजीत की 'गोलमाल इन न्यूयॉर्क', ये है वजह

Sun, 15 Oct 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : File Pic
अजय देवगन स्टारर 'गोलमाल अगेन' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है, तो वाशु भगनानी ने अपनी नई फिल्म 'गोलमाल इन न्यूयॉर्क' की घोषणा कर दी है। पर इसी बीच खबरें आ रही है कि दोनों ही फिल्मों के कर्ता-धर्ताओं के बीच 'गोलमाल' को लेकर ही ठन गई है। जानें, कौन से स्टार बन रहे हैं 'गोलमाल इन न्यूयॉर्क' का हिस्सा, और क्या है विवाद...
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
'गोलमाल इन न्यूयॉर्क' में सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में होंगे। यही नहीं, फिल्म में लारा दत्ता, बोमन ईरानी और करण जौहर भी अहम भूमिकाओं में होंगे। जानें, फिल्म के बारे में...
 
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha
'गोलमाल इन न्यूयॉर्क' के बारे में वाशु भगनानी के करीबी सूत्रों का कहना है कि वाशु काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में कॉमेडी का जोरदार तड़का होगा। यही नहीं, वाशु इस फिल्म के सीक्वेल तक के बारे में सोच चुके हैं। जानें, सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कुछ कहा...

4 of 5
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। सोनाक्षी ने कहा कि हमनें इस फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। मैं पहली बार वाशु जी के साथ काम कर रही हूं। दिलजीत-सोनाक्षी पहली बार पूरी फिल्म में साथ काम करेंगे। जानें, इंडस्ट्री में इस बात को लेकर क्या हलचल चल रही है...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी-दिलजीत की इस फिल्म का इंडस्ट्री में भी इंतजार हो रहा है। इसकी वजह है इसका बड़ा स्टारकास्ट। साथ ही फिल्म का बजट भी अच्छा है। ऐसे में देखना ये है कि 'गोलमाल' टाइटल को लेकर लड़ाई कहां तक जाती है।

100 करोड़ का होगा करण जौहर का 'ब्रह्मास्त्र', पहली बार ऐसा रोल करेंगे रणबीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें