फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी 'बेस्ट बडीज' नहीं रहे कंगना-करण, फिर कैसे हो गया ये कमाल

Sat, 14 Oct 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by :राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 4
Kangana Karan
कंगना रनौत और करण जौहर के बीच कैसे रिश्ते हैं ये तो जगजाहिर है। वे हर उस पार्टी से दूर रहते हैं जहां दोनों का आमना-सामना संभव हो। पर एक इनविटेशन ऐसा आया जिसे वो ना नहीं कर सके।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रनौत
बीती रात मुकेश अंबानी के यहां 'फ्राइडे नाइट पार्टी' थी। इस पार्टी में कंगना रनौत और करण जौहर नजर आए। बता दें पिछले कुछ समय से दोनों के बीच 'नेपोटिज्‍म' (भाई-भतीजावाद) जैसे मुद्दे को लेकर विवाद चला आ रहा है। कंगना और करण जौहर के बीच चैट शो क दौरान सेट पर ही गर्मा-गरम बहस भी हो चुकी है। तकरार इतनी तेज हुई कि बाद में दोनों ने एक-दूजे से दूरियां बना ली। इसी के चलते अंबानी की पार्टी में एक ही छत के नीचे दोनों का पहुंचना किसी कमाल से कम नहीं था। 
 
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर
लेकिन अंबानी की पार्टी को दोनों में से किसी ने मिस नहीं किया। लंबे वक्त के बाद कंगना और करण को एक ही छत के नीचे देखा गया। कंगना एक नीले रंग की पोशाक में बेहद उत्साहित अंदाज में दिखाई दीं तो वहीं करण ने ब्लैक सूट पहना था।
विज्ञापन

4 of 4
करण और कंगना
​इन दोनों के मनमुटाव का ख्याल रखने के लिए पार्टी के होस्ट ने ऐसा बंदोबस्त किया कि इन दोनों को कोई आमना-सामना हो ही नहीं। इनके लिए जिन सीट को रिजर्व किया गया वे एक दूसरे से काफी दूर थीं। पार्टी में पहले कंगना पहुंचीं फिर उसके 15 मिनट बाद करण जौहर। शायद कंगना भी करण को एवॉइड करने के ही मूड में थीं, तभी तो पार्टी से जल्दी निकल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें