कहते हैं कि श्रंगार के बिना लड़की सुंदर नहीं लगती और शायद इस खबर को पढ़ने के बाद इस बात पर यकीन सच में बदल जाए। दरअसल, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका साइड फेस नजर आ रहा है और उन्होंने अपने होठों पर रेड लिपस्टिक भी लगा रखी है। फोटो को शेयर करने के बाद से ही प्रियंका को इस पर लोगों की कई तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन
ये हैं ट्विटर पर स्रकिय लोगों की प्रतिक्रियाएं
2 of 4
Comments on Priyanka's Pic
अविएनसिमी ने प्रियंका की ये तस्वीर देखने के बाद कहा 'डल स्किन'। तो किसी ने कहा कि 'ओवरलोड्ड बेड पिक, किसी ने प्रियंका की लिपस्टिक को लेकर कमेंट्स किये। एक ने कहा कि कि प्रियंका ने लिपस्टिक को अच्छे से नहीं लगाया तो किसी ने कहा कि ओवर मेकअप। ऐसे ही कई अजीबो-गरीब कमेंट्स प्रियंका की इस तस्वीर पर आए हैं।
विज्ञापन
इस शख्स ने दी देसी गर्ल को सलाह
3 of 4
Priyanka Chopra
ये पहली बार नहीं है प्रियंका को इस तरह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोगों का सामना करना पड़ रहा हो। बता दें कि इससे पहले प्रियंका को घेर लिया गया था जब उन्होंने बच्चों में जागरूकता फैलाने की बात कही थी। ट्विटर पर सक्रिय एक शख्स रविंद्र गौतम ने प्रियंका के 'मिशन फॉर चिलड्रन' पर दिए मैसेज का जवाब ये कहकर दिया था कि प्रियंका को देश के ऐसे गांवों में जाना चाहिए जहां छोटे-छोटे बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।
बता दें कि प्रियंका तेज तर्रार जवाब देने के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने इस रविंद्र की बात का जवाब बेहद खूबसूरती से दिया। उन्होंने कहा कि 'मैंने 12 साल यूनिसेफ के साथ काम किया है और इस दौरान मैं देश के कोने-कोने में गई। रविंद्र पर हमला बोलते हुए प्रियंका कहती हैं कि 'तुमने अभी तक क्या किया ब्चचों के लिए रविंद्र, एक-एक बच्चा हमारे लिए महत्व रखता है।