फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-तीन शादियों को लेकर सुर्खियों में रहे ये सितारे, इस अभिनेता ने तो 70 साल में रचाई चौथी शादी

Sat, 07 Dec 2019 08:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज - फोटो : सोशल मीडिया
अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश हर किसी को होती है। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के ऐसे कई सितारे हैं जो अपने पार्टनर से खुश नहीं रहे तो अलग हो जाना ही बेहतर समझा। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने दो-तीन बार शादियां की हैं। जानिए उन सात सितारों के बारे में जिन्होंने तीन या फिर उससे ज्यादा बार शादी रचाई। 
विज्ञापन

2 of 6
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
मिलिंद सोमन-अंकिता कंवर
मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ 23 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद सोमन की अंकिता के साथ यह दूसरी शादी थी। इन दोनों की शादी उम्र के फासले की वजह से ज्यादा चर्चा में रही। मिलिंद सोमन की उम्र 52 साल है जबकि अंकिता कंवर 27 साल की हैं। मिलिंद और अंकिता ने शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरों के अलावा हनीमून की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी - फोटो : सोशल मीडिया
रघु राम-नताली
रियलिटी शो 'रोडीज' के मशहूर जज रघु राम ने 12 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी हुई। रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं। शादी में अभिनेता रणविजय सिंह भी शामिल हुए। 

4 of 6
himesh reshammiya and sonia
हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर
हिमेश रेशमिया ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद हिमेश हनीमून के लिए दुबई गए थे। हिमेश ने गुपचुप शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
कबीर बेदी-परवीन दोसांज - फोटो : social media
कबीर बेदी-परवीन दोसांज
कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर सबको हैरान दिया था। उन्होंने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी। उसके बाद दूसरी शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। 1990 में उन्होंने निक्की से तीसरी शादी की और 2005 में तलाक ले लिया। इसके बाद कबीर ने ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज से शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karan Singh Grover
करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु
करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से साल 2008 मे शादी की थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। श्रद्धा से तलाक के बाद करण ने जेनिफर विंगेट से साल 2012 में शादी कर ली लेकिन बाद में इन दोनों का भी साल 2014 तलाक हो गया। इसके बाद करण ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से तीसरी शादी की। 

लंबे वक्त से एक्स ब्वॉयफ्रेंड के जवाब का इंतजार कर रहीं ये स्टारकिड, हाल ही में किया डेब्यू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें