बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक अभिनेता संजय दत्त जहां इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं उनकी बेटी त्रिशाला दत्त भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभिनेता की बेटी त्रिशाला दत्त भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो तेजी से वायरल हो जाती हैं। उनकी हर पोस्ट पर फैंस भी खूब दिलचस्पी दिखाते हैं। पिछले काफी दिनों से अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लाइमलाइट में रहीं त्रिशाला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में समझाने की कोशिश की है। इतना ही नहीं इस पोस्ट में वह अपने बॉडी पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।