फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashiqui 3: तृप्ति डिमरी हो गईं 'आशिकी 3' से बाहर? अब कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगा किस अभिनेत्री का रोमांस

Wed, 08 Jan 2025 02:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आशिकी फिल्म के सीक्वल 'आशिकी 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि तृप्ति डिमरी अब इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की 'आशिकी 3' लगातार पीछे होती जा रही है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु कार्तिक आर्यन के साथ एक नई लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि तृप्ति डिमरी फिल्म 'आशिकी 3' से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
आशिकी 3 से बाहर हुईं तृप्ति डिमरी
मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति डिमरी के इस प्रोजेक्ट में आने के बाद फिल्म को रोक दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति डिमरी आशिकी 3 का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, अनुराग बसु अब नई जोड़ी की इस फिल्म में दिखाने वाले हैं। तृप्ति डिमरी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं, हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कोई नया चेहरा नजर आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
विवादों में आ गई 'आशिकी 3'
तृप्ति डिमरी की फिल्म आशिकी 3 इन दिनों विवादों में घिरी है। फिल्म को डिमरी ने पिछले साल फिल्म के लिए कुछ दिनों की शूटिंग की थी। यह एक मुहूर्त शॉट होना था। डिमरी के जाने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस फिल्म में भूषण कुमार और मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित किया जाना था, लेकिन निर्माताओं के बीच झगड़े के बाद यह चर्चा आगे नहीं बढ़ पाई।

Kartik Aaryan: सीक्वल की दौड़ में सबसे आगे कार्तिक आर्यन, अब छह साल बाद इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर करेंगे काम

विज्ञापन

4 of 4
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
अब है नए चेहरे की तलाश
खबरों की मानें तो तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन के साथ जनवरी महीने के अंत में या फरवरी के पहले सप्ताह में मुंबई में शुरू होगी। तृप्ति डिमरी के बाहर होने के बाद मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है। 2013 में रिलीज़ हुई आशिकी की दूसरे सीक्वल में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को देखा गया था।

Kartik Aaryan: 'आशिकी 3' टाइटल पाने के लिए भूषण कुमार करेंगे मुकेश भट्ट से संपर्क? जानें कार्तिक आर्यन की पहल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें