सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर है। पूरा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हर कोई दबंग की शादी की खबर सुनने के लिए बेकरार है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सलीम खान ने सलमान खान की शादी को लेकर कुछ ऐसे राज खोले, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान की शादी को लेकर सलीम खान का खुलासा
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान पिछले कई सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हालांकि, उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के अलावा, फैंस उनकी लव लाइफ को लेकर भी उतने ही उत्सुक हैं। खास तौर पर दबंग के प्रशंसकये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि सलमान कब और किससे शादी करेंगे। हाल ही में सलमान के पिता सलीम खान ने खुलाया किया की सलमान जब भी शादी करेंगे उनकी कुछ शर्तें होंगी।
जब भी सलमान खान शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी अपनी पत्नी से कुछ खास शर्तें होंगी। वैसे कथित तौर पर सलमान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग कई बार जुड़ चुका है, जिसमें कैटरीना कैफ से लेकर सोमी अली और संगीता बिजलानी जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सलीम खान और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान ने हाल ही में अपना 59वां जन्मदिन मनाया है और वह अभी तक सिंगल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के पिता सलीम खान ने दबंग की शादी को लेकर कहा, "सलमान का पता नहीं क्या है...सलमान की एक तो इस वजह से शादी नहीं होती है कि थोड़ा सा विरोधाभास है। वह कमीटमेंट के बाद अपनी शर्तें रख दते हैं।" Toxic Teaser: यश के 39वें बर्थडे पर रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का टीजर, दो घंटे में मिले 8 लाख से ज्यादा व्यूज
कैसी होनी चाहिए सलमान खान की होने वाली पत्नी
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
आगे सलीम खान ने सलमान खान की शादी को लेकर कहा, "सलमान का लगाओ या मोहब्बत... उस व्यक्ति की ओर आकर्षित होते हैं, जिसके साथ वह काम करते हैं। पहले कमा करते-करते बातचीत होती, फर वह लोग करीब आते हैं क्योंकि वो नजदीकी माहौल में रहते हैं। तो 90 प्रतिशत तो वह सलमान की फिल्म की ही कोई हीरोइन होती है।"
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलीम खान ने आगे बताया कि जब कमिटमेंट हो जाता है तो वो उसे कन्वर्ट करने की कोशिश करते हैं। अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में आते हैं, तो वे उस महिला में अपनी मां के गुण तलाशने लगते हैं। सलमान के पिता ने कहा कि दबंग की यह उम्मीद करना गलत है कि वह करियर छोड़कर सिर्फ घर के कामों में ही ध्यान लगाए। इन दिनों सलमान खान अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्दशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं और जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। इस फिल्म में भाईजान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी। Maaye Song Out: रिलीज हुआ स्काई फोर्स का माई सॉन्ग, 'जमीन से हम सर उठा के चले' में दिखी जांबाजों की कहानी