तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और अभिनेता तपस पॉल (Tapas Paul) का 61 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में मंगलवार तड़के निधन हो गया। तपस पॉल बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि पॉल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे। कोलकाता लौटते समय मुम्बई हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। तपस पॉल ही नहीं साल 2020 में अभी तक कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानें उनके बारे में....