फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में जाने पर ट्रोल हुईं नुसरत जहां, लोग बोले- 'फतवे को तैयार रहो'

Sun, 06 Oct 2019 02:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Nusrat Jahan - फोटो : ANI
टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) शादी के बाद पहली बार दुर्गा पूजा में पहुंचीं। इस दौरान नुसरत के साथ उनके पति निखिल जैन भी नजर आए। सामने आई तस्वीरों में नसुरत और उनके पति निखिल मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए। हालांकि नुसरत की ये तस्वीरें कुछ ट्रोलर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने धर्म पर बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : ANI
दरअसल नुसरत दुर्गा पंडाल में भारतीय परिधान में पहुंचीं। तस्वीरों में नुसरत लाल और पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही गोल्डन ज्वेलरी के साथ सिंदूर लगाया हुआ है। नुसरत की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।  कई लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया कि जल्द ही मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरफ से नुसरत के खिलाफ फतवा जारी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
nusrat jahan - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- अच्छा हो अगर इन्होंने अपना धर्म बदल लिया हो। एक अन्य यूजर ने लिखा-  सावधान रहिए। जल्द ही आपको फतवा जारी हो जाएगा। वैसे नवरात्रि की शुभकामनाएं। मां दुर्गा आप पर अपना आर्शीवाद बनाए रखें।
 
 

4 of 6
नुसरत जहं - फोटो : Instagram
एक अन्य यूजर ने लिखा- ये न तो हिंदू का सम्मान करती है और न ही मुसलमान का। ये सिर्फ दोनों धर्मों का अनादर कर रही है। जब आप एक मुस्लिम हैं और आपको सिर्फ अपने धर्म में विश्वास करना चाहिए। आप किसी अन्य धर्म का पालन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

5 of 6
nusrat jahan - फोटो : social media
वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पॉलीटिकल स्टंट बताया है। हालांकि सासंद बनने के बाद से ही नुसरत को कभी उनके कपड़ों के लिए तो कभी गैर धर्म के लड़के से शादी करने के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है।खैर नुसरत को इन ट्रोलर्स को हैंडल करना आता है। उन्हें किसी की बात से कई फर्क नहीं पड़ता। नुसरत कई मौकों पर कह भी चुकी हैं कि वो सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स को इग्नोर करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nusrat jahan, nikhil jain - फोटो : social media
खैर ये पहला मामला नहीं है जब उन्हें किसी वजह से ट्रोल किया जा रहा हो। अपनी शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और शपथ ली। इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। उनका कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।

पढ़ें- शादी के बाद पहली बार सज-धजकर दुर्गा पंडाल में पहुंचीं सांसद नुसरत जहां, साथ में नजर आए पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें