बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' ढेर होती दिखाई दे रही है। वजह है बायकॉट गैंग, जिसका असर फिल्म पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म में अनन्या पांडे की एक्टिंग भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर साउथ की छोटे बजट वाली फिल्में काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' ने ओपनिंग में ही लाइगर को कड़ी टक्कर दी है। वहीं धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' भी अच्छी कमाई कर रही है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।