फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख और प्रभास के फैंस क्यों भिड़ गए? एड गुरु पीयूष पांडे का निधन; पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें

Fri, 24 Oct 2025 09:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending Today: आज मनोरंजन जगत की कई खबरें चर्चा में रहीं। कहीं विवाद हुए, तो किसी दिग्गज के निधन की सूचना मिली। फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की ट्रेंडिंग न्यूज। 

विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को एड गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस आपस में भिड़ गए। आखिर इसकी क्या वजह रही? इनके अलावा कौन सी खबरें चर्चा में रहीं? जानिए। 

विज्ञापन

2 of 6
सचिन सांघवी - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन सांघवी यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार 
गायक और संगीतकार सचिन सांघवी पर गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया। एक महिला ने आरोप लगाया है कि संगीत एल्बम में मौका देने और शादी का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न सचिन सांघवी ने किया। यह संगीतकार 'स्त्री 2' और 'भेड़िया' जैसी फिल्मों में हिट म्यूजिक दे चुका है।  

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'स्त्री 2' और 'भेड़िया' फेम संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्तार, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप 

विज्ञापन

3 of 6
प्रभास और शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शाहरुख और प्रभास के फैंस आपस में क्यों भिड़ गए 
हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की एक साउंड स्टोरी प्रभास के जन्मदिन के मौके पर साझा की गई। इसमें प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा गया। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। शाहरुख खान के फैंस ने इस बात का मजाक बनाया। इसके बाद ही शाहरुख खान और प्रभास के फैंस सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘स्पिरिट’ के टीजर में बड़ा दावा, शाहरुख-प्रभास के फैंस आपस में भिड़े; नेटिजंस बोले- ‘अच्छा मजाक है…’ 

4 of 6
पीयूष पांडे - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत एड गुरु पीयूष पांडे कौन थे? 
आज एड गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन एड फिल्में बनाई। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने उनके साथ काम किया। एड फिल्म 'शरमा के दुल्हन जो ब्याह के आईं..' पीयूष की सबसे चर्चित एड है, इसके कायल अमिताभ बच्चन भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हमारा बजाज' से लेकर 'फेविकोल के जोड़’ तक जैसी यादगार एड बनाए हैं। वह भारतीय विज्ञापन जगत की आत्मा और चेहरे को बदलने वाले व्यक्ति माने गए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'हमारा बजाज' से लेकर 'फेविकोल के जोड़' तक, पीयूष पांडे ने यूं बदला एड जगत का चेहरा; अमिताभ तक थे इनके कायल 

विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया अपडेट 
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए। वकील का कहना है कि अहम दस्तावेज अभी भी रोके गए। सुशांत सिंह के परिवार के वकील वरुण सिंह ने आरोप लगाया है कि एजेंसी ने एक अधूरी और अनिर्णायक रिपोर्ट दायर की है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर उठाए सवाल, बोले- रिपोर्ट अधूरी है 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदिति मित्तल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कॉमेडियन अदिति मित्तल का दिल छूने वाला वीडियो वायरल 
हाल ही में कॉमेडियन अदिति मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने एयर इंडिया की एक फ्लाइट अटेंडेंट प्रीति का जिक्र किया। प्रीति ने अदिति के लिए जो कुछ एक मुश्किल वक्त में किया, उसे वह भूला नहीं पाईं। प्रीति की सलाह ने उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई। जानिए, क्या है ये पूरा किस्सा?  

पूरी खबर यहां पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन अदिति मित्तल? एयर इंडिया से क्या है कनेक्शन; बताया दिल छू लेने वाला किस्सा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें