फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही 'छोटा भीम' की शादी की चर्चा समेत ये हैं मनोरंजन जगत की पांच ट्रेंडिंग खबरें

Fri, 05 Jun 2020 11:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग खबरें - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ ट्रेंड होता रहता है। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें जिसमें अक्सर टॉप पर होती हैं। ऐसी ही बॉलीवुड की पांच टॉप ट्रेंडिग खबरें लेकर आए हैं आपके लिए इस पैकेज में। जहां आपको बताएंगे छोटा भीम करने जा रहा है शादी, ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी थलाइवी....
विज्ञापन

2 of 6
थलाइवी - फोटो : Social Media
ओटीटी पर नहीं जाएगी थलाइवी
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'थलाइवी' को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इस खबर का खंडन करते हुए खुद कंगना ने यह बयान दिया है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं हो सकती। क्योंकि, इस फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। और फिर इस बात का फैसला आगे पैदा होने वाली स्थितियों का जायजा लेने पर ही किया जाएगा। यह फिल्म 'पंगा' और 'जजमेंटल है क्या' जैसी नहीं है जो डिजिटल रिलीज पाकर भी अच्छा प्रदर्शन कर सके। यह फिल्म 'मणिकर्णिका' से भी आगे है जो बड़े पर्दे पर ही अच्छा अनुभव करा सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Jacqueline Fernandez - फोटो : Social Media
जैकलीन का आइटम नंबर
खबरों के गलियारे में यह खबर भी तेजी से फैल रही है कि सलमान खान की आगे आने वाली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में एक रोमांटिक गाना जैकलीन फर्नांडिस पर भी फिल्माया गया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म में पांच गाने हैं जिनमें से दो गाने हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकारों की जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किए हैं। जैकलीन पर फिल्माया गया गाना एक रोमांटिक गीत होगा जिसे हिमेश रेशमिया ने गाया है।

4 of 6
Allu Arjun film Pushpa - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
ओरीजनल या कॉपी कैट
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' के हिंदी रीमेक की चर्चाएं भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म को हिंदी में बनाने के लिए निर्माता अश्विन वर्दे ने इसके अधिकार खरीदे हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका कौन निभाएगा। इस वक्त चर्चाएं रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा है। उनके साथ ही कतार में उनकी हर बात की नकल करने वाले कार्तिक आर्यन भी हैं। पलड़ा रणवीर सिंह का ही भारी है क्योंकि वह 'सिंबा' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों में एक्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Saheb Biwi Aur Gangster Returns - फोटो : amar ujala mumbai
यूट्यूब से हटेगी ये फिल्म
हिंदी फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' को लेकर चल रहे मुकदमे का भी फैसला हो गया है। फिल्म के सह निर्माता राहुल मित्रा ने गूगल पर यह मुकदमा दर्ज किया था कि उन्होंने अवैध रूप से उनकी फिल्म को सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। गूगल के खिलाफ अपनी याचिका दायर करते हुए राहुल मित्रा ने कहा कि उनकी हिंदी फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' को यूट्यूब पर अपलोड करने से उनके अधिकारों का हनन हुआ है। इस मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को आदेश दिया कि वह यूट्यूब से इस फिल्म को फौरन हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छोटा भीम - फोटो : Social Media
छोटा भीम के घर बजेगी शहनाई?
बच्चों के लिए खास खबर यह रही कि सोशल मीडिया पर अचानक से एक नया मुद्दा ट्रेंड कर गया है। कहीं से यह खबर उड़ गई कि काल्पनिक एनिमेशन किरदार छोटा भीम राजकुमारी इंदुमती से शादी कर रहा है। छोटा भीम के प्रशंसकों का कहना है कि वह छोटा भीम की सबसे खास दोस्त छुटकी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। वह छुटकी को इंसाफ दिला कर ही रहेंगे। इस पर शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी है कि यह खबर बिल्कुल गलत है। उनका छोटा भीम की शादी कराने का कोई इरादा नहीं है।

पढ़ें: दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे 'श्री कृष्णा' को मिली जबरदस्त टीआरपी, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें