फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सेट पर आते थे लेट, फिर भी कैसे बने 'हीरो नंबर 1'? जानिए गोविंदा के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी हर बात

Sun, 21 Dec 2025 07:08 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Birthday: 'हीरो नंबर 1', 'कूली नंबर 1' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी तमाम फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को हुआ था। गोविंदा के फैंस को अनका अभिनय, कॉमेडी और डांस बेहद पसंद है। लोग उन्हें प्यार से 'ची-ची भैया' कहते हैं। जानिए गोविंदा के जन्मदिन पर उनके करियर से लेकर सबकुछ।
विज्ञापन

2 of 6
गोविंदा और सुनीता - फोटो : X
गोविंदा की पर्सनल लाइफ
गोविंदा का पूरा नाम गोविंद अरुण अहूजा है। उनके पिता अरुण कुमार अहूजा पुराने जमाने के अभिनेता थे और उनकी मां नर्मदा देवी गायिका-अभिनेत्री थीं।। परिवार पहले अमीर था, लेकिन बाद में आर्थिक तंगी आई। गोविंदा की शादी 1987 में सुनीता अहूजा से हुई। शादी पहले चार साल तक गुप्त रही। उनके दो बच्चे हैं- बेटी टीना अहूजा (जो अभिनेत्री हैं) और बेटा यशवर्धन अहूजा। उनकी एक बेटी समय से पहले पैदा हुई थी, जो छोटी उम्र में गुजर गई थी। गोविंदा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गोविंदा - फोटो : X
गोविंदा के सेट के मशहूर किस्से
गोविंदा सेट पर अक्सर लेट आते थे। वे कहते थे कि वे दिलीप कुमार से प्रेरित थे और सेट पर आने के बाद सबसे पहले अपना 'रिदम' सेट करते थे। एक बार उन्होंने इतनी फिल्में साइन कर लीं कि वे एक दिन में कई शिफ्ट्स में शूटिंग करते थे। एक और मजेदार किस्सा फिल्म 'मरते दम तक' का है। उन्होंने राज कुमार को अपनी शर्ट गिफ्ट की, जो राज कुमार को बेहद पसंद थी। गोविंदा फिल्म सेट पर अक्सर मस्ती करते रहते थे।

4 of 6
गोविंदा - फोटो : X
गोविंदा की फिल्में
गोविंदा ने 165 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में हैं- 'कूली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू', 'दुल्हे राजा', 'आंखें', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'पार्टनर', 'भागम भाग', 'हसीना मान जाएगी' और 'साजन चले ससुराल'। ये ज्यादातर कॉमेडी फिल्में हैं, जिनमें उनका डांस और कॉमिक टाइमिंग कमाल का है। डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी बहुत हिट रही।
विज्ञापन

5 of 6
गोविंदा - फोटो : X
गोविंदा का करियर
गोविंदा ने 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से डेब्यू किया था। 90 के दशक में वे सुपरस्टार बने। कॉमेडी और डांस में कोई उनका मुकाबला नहीं कर सकता था। उन्होंने कई अवॉर्ड जीते, जैसे फिल्मफेयर और जी सिने अवॉर्ड। 2004 में वे राजनीति में आए और कांग्रेस से सांसद बने, लेकिन 2008 में फिल्मों पर फोकस करने के लिए छोड़ दिया। 2000 के बाद कुछ फ्लॉप हुईं, लेकिन 'पार्टनर' जैसी फिल्मों से कमबैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा - फोटो : X
गोविंदा की नेटवर्थ
गोविंदा की कुल संपत्ति कथित तौर पर लगभग 170 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके अलावा गोविंदा की मोटी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आती है। गोविंदा एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें