फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन पत्नी ने उठाई बंदूक और अब चुन-चुनकर मारेगी

Tue, 09 Jan 2018 07:55 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर निर्देशक अभिषेक चौबे की अगली फिल्म 'सोन चिरैया' में नजर आएंगी, जिसमें भूमि के अपोजिट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत होंगे। इस फिल्म को लेकर भूमि ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। 

पढ़ें: हो गया खुलासा, इस एक्टर के घरवालों ने दीपिका पादुकोण को माना बहू, दिए महंगे गिफ्ट्स
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर मुंबई की सड़कों पर दिखीं, जहां वो सिर पर मटका उठाने की प्रैक्टिस कर रही हैं। ये एक्सक्लूसिव वीडियो amarujala.com के पास है। दरअसल, फिल्म 1970 के चंबल की घाटी की कहानी है जिसमें भूमि 70 के दशक के दौर की एक महिला डाकू का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अपने रोल को लेकर भूमि जमकर पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर ने अभिषेक की नई फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म और अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म और फिल्म की स्क्रिप्ट काफी चुनौतीपूर्ण है और इस रोल को निभाने में उन्हें काफी मजा आएगा।

4 of 5
भूमि पेडनेकर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 70 के दशक के डाकुओं के जीवन पर आधारित है। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर भी डाकुओं का ही किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में इमोशन और ड्रामे के अलावा एक लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
इससे पहले अभिषेक चौबे ने अपनी नई फिल्म की स्टारकास्ट को एकत्रित किया था जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर के अलावा आशुतोष राणा, रणवीर शौरी और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें