Box Office Collection: फिल्म 'टॉक्सिक' ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है। आइए जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 'इरुमुडी' समेत 'हनुमान अंश' ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। सातवें दिन इसकी कमाई में मामूली उछाल आया है। इसकी कमाई 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है। 'इरुमुडी' का कलेक्शन 12वें दिन घटा है। 'हनुमान अंश' की कमाई में फिर उछाल आया है। 'आवारापन 2' की कमाई फिर लाखों में हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
टॉक्सिक
- फोटो : इंस्टाग्राम
'टॉक्सिक' की सातवें दिन की कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं।
पहले दिन इस फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
दूसरे दिन इसकी कमाई 36.40 करोड़ रुपये हुई।
तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 26.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
चौथे दिन इसने 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
पांचवें दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ और इसने 23 करोड़ रुपये कमाए।
छठे दिन इसने 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सातवें दिन इसकी कमाई में फिर इजाफा हुआ हुआ और इसने 8.20 करोड़ रुपये कमाए।
इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 229.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
वर्ल्डवाइड इसने 313.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इरुमुडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
150 करोड़ के करीब ‘इरुमुडी’
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन किया है। दर्शकों को फिल्म की कहानी सिनेमाघरों तक खींच रही है।
ग्यारहवें दिन इस फिल्म ने 6.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
बारहवें दिन इसने 5.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 142.05 करोड़ रुपये हो गया है।
50 करोड़ पार 'हनुमान अंश'
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। बाद में इसकी कमाई में उछाल आया। 25वें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 26वें दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये हो गया है।
आगामी फिल्म आवारापन-2 में इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
'आवारापन 2' का कलेक्शन
तीसरे मंगलवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के बराबर रहा। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 30.75 करोड़ रुपये रही। तीसरे सोमवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे मंगलवार को इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 148.90 करोड़ रुपये हो चुका है।