फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बंद, विलेन का रोल करने को नहीं तैयार कोई एक्टर

Fri, 22 Feb 2019 10:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल 26', 'बेबी' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी चर्चित फिल्में बनाने वाले निर्देशक नीरज पांडे की अगली फिल्म 'चाणक्य' भी लटक गई है। नीरज ने पिछले साल मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'अय्यारी' बनाई थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही।
विज्ञापन

2 of 5
ajay devgn
इसके बाद उन्होंने साउथ की सुपरिहट फिल्म विक्रमवेधा की रीमेक बनाने की तैयारी की जिसके लिए शाहरुख खान और आर माधवन ने ग्रीन सिगनल भी दे दिया था लेकिन नीरज इस फिल्म को अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ बनाना चाह रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ajay devgn
अजय ने तो इस फिल्म के लिए हां कर दी लेकिन दूसरा कोई हीरो फिल्म में दमदार विलेन के सामने रोल करने को तैयार नहीं हुआ। अजय को इस फिल्म में विजय सेतुपति वाला रोल करना है। फिल्म के लिए अजय देवगन ने जिन डेट्स के लिए हामी भरी थी, उनके हाथ से निकलते देख नीरज पांडे ने अफरातफरी में अजय के साथ चाणक्य का ऐलान कर दिया। 
 

4 of 5
अजय देवगन
अजय देवगन के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य भी हाल-फिलहाल में शुरू होती नहीं दिख रही है। नीरज के पास फिल्म शुरू करने के लिए न अभी इसकी स्क्रिप्ट तैयार है और न ही दूसरे कलाकार अभी तक तय किए जा सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn
इसे देखते हुए चाणक्य के लिए रिजर्व रखी डेट्स अजय ने अब दूसरे फिल्म निर्माताओं को दे दी हैं। नीरज पांडे जब चाणक्य के लिए स्क्रिप्ट पूरी कर लेंगे और इसके लिए बाकी कलाकारों की भी रजामंदी ले ली जाएगी, अजय देवगन उसी के बाद इस फिल्म के लिए नई डेट्स देने का मन बना रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें