फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Torbaaz Director Girish: होली के दिन इस डायरेक्टर के घर पसरा मातम, पांचवीं मंजिल से गिरकर बेटे की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:21 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
तोरबाज के निर्देशक गिरीश मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त की फिल्म तोरबाज के निर्देशक गिरीश मलिक के घर होली के दिन मातम पसर गया। उनके 17 वर्षीय बेटे मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने खुद बिल्डिंग से छलांग लगाई है या फिर कुछ और हादसा हुआ है। मनन को आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक ये बिल्डिंग अंधेरी वेस्ट में ओबरॉय स्प्रिंग्स है, मनन इसकी ए-विंग में रहता था। 
विज्ञापन

2 of 4
गिरीश मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
शाम 5 बजे हुआ हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक वह दोपहर में होली खेलने गया था और फिर वापस आ गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक हादसा शाम को करीब 5 बजे के आसपास हुआ है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। तोबराज फिल्म में गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 4
गिरीश मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
ओबराय स्प्रिंग्स के पास पत्रकारों से बातचीत में पुनीत सिंह ने बताया कि मिस्टर मलिक के बेटे का निधन हो गया है, इसके अलावा मैं आपसे और कुछ नहीं कह सकता हूं कि ये सब कैसे हो गया। गिरीश मलिक बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। इस खबर के बारे में संजय दत्त को जैसे ही पता चला तो वो हैरान रह गए।
विज्ञापन

4 of 4
गिरीश मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
गिरीश ने तोरबाज फिल्म को निर्देशित किया था, जिसमें संजय दत्त, राहुल देव और नरगिस फाखरी अहम भूमिका में थे। ये फिल्म 2020 में आई थी। गिरीश ने बॉलीवुड को तोबराज और जल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। गिरीश के बेटे की उम्र महज 17 साल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें