टेलीविजन इंडस्ट्री में जब किसी सीरियल की टीआरपी बढ़ती है, तो उससे जुड़े स्टार्स की लोकप्रियता भी बढ़ने लगती है। कई बार सीरियल से जुड़े स्टार्स अपने मेहनताने को बढ़ाने की मांग लेकर मेकर्स के पास जाते हैं और उनकी बात मान ली जाती है। वहीं, कितने टेलीविजन के ऐसे भी स्टार्स हुए हैं जिन्हें मेकर्स फीस तो बढ़ा कर नहीं देते हैं, उल्टा रातों रात उन्हें सीरियल से ही निकाल दिया। आज हम ऐसे ही स्टार्स के बारे में जानेंगे, जिनको रातों रात अपने सीरियल को छोड़ना पड़ा था। TBMAUJ Trailer: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर जारी, रोबोट बनीं कृति के प्यार में दीवाने दिखे शाहिद
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शिल्पा शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शिंदे
इस लिस्ट में जिस स्टार का नाम सबसे पहले आता है वे हैं शिल्पा शिंदे। 'भाभी जी घर पर हैं' में उनके किरदार 'अंगूरी भाभी' को लोग काफी पसंद करने लगे थे। उन दिनों उनका सीरियल टीआरपी के मामले में सबसे ऊपर आ गया था। ऐसे में शिल्पा ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग रखी तो रातों रात ही उन्हें 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका सिंह
स्टार प्लस की फेवरेट बहू 'संध्या बहू' यानी दीपिका सिंह की कहानी भी कुछ-कुछ ऐसी ही है। 'दीया और बाती हम' स्टार प्लस के हिट सीरियल में से एक था और दीपिका उसमें लीड भूमिका निभा रही थीं, लेकिन जब दीपिका ने फीस बढ़ाने की मांग की तब उन्हें सीरियल से निकाल दिया गया। दीपिका ने मेकर्स पर उनके पैसे नहीं देने का भी आरोप लगा चुकी हैं।
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक
जी टीवी के मशहूर शो 'छोटी बहू' में रुबीना अहम भूमिका निभा रही थीं। रुबीना ने जब सीरियल के निर्माताओं को उनकी फीस बढ़ाने को कहा, तब बजाय फीस बढ़ाने के निर्माताओं ने 'छोटी बहू' यानी रुबीना को ही सीरियल से विदा कर दिया।