फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Stars: टीवी को दिए 'प्रफुल्ल', 'गट्टू', 'जेठालाल', इन कलाकारों ने निभाए किरदार, कॉमेडी को दी अलग पहचान

Sat, 15 Feb 2025 09:10 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की दुनिया में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कलाकारों और किरदारों को लेकर अक्सर बात होती है। आइए आपको बताते हैं टीवी के इन कॉमिक किरदारों के बारे में जो भद्देपन से हमेशा दूर ही रहे।
विज्ञापन
1 of 7
टीवी के कॉमेडी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों यूट्यूबर कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को लेकर हुए विवाद पर इन दिनों काफी चर्चा चल रही है। ऐसे में आपके बताते हैं टीवी में कॉमिक रोल निभाने वाले सितारों के बारे में, जिनकी कॉमेडी ने, न सिर्फ इन कलाकारों को एक पहचान दिलाई बल्कि किरदारों में भी अलग सी जान डाल दी। इन्हें आज भी याद कर फैंस ठहाके लगाने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप जोशी
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी के किरदार को तो उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। अपने हल्के फुल्के पंच और कॉमेडी टाइमिंग के कारण जेठालाल के किरदार को एक खास पहचान मिली है।
विज्ञापन

3 of 7
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@bharti.laughterqueen
भारती सिंह
टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के पंच के तो क्या कहने। कॉमेडी सर्कस से लेकर कई रिएलिटी शो को होस्ट कर चुकीं भारती अपने जोक्स और बोलने के तरीके से फैंस को हंसाने की ताकत रखती हैं। वे इन दिनों टीवी के साथ यूट्यूब पर भी अपने पॉडकास्ट में नजर आती हैं। भारती सिंह को टीवी की दुनिया में लल्ली के किरदार और अनोखी आवाज से भी जाना जाता है।

4 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा
टीवी से अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा की कॉमेडी उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी पर अपने शो की शुरुआत की, जिसे अब वे ओटीटी पर ले आए हैं। उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो कई बार विवादों में तो आया लेकिन कॉमेडियन के फैंस उन्हें हमेशा पसंद करते रहे हैं। उनकी हेल्दी कॉमेडी उनके फैंस को पसंद आती है।
विज्ञापन

5 of 7
पंकज कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@officialpankajkapur
पंकज कपूर
थिएटर से टीवी और फिर फिल्मों का सफर तय करने वाले पंकज कपूर की कॉमेडी टाइमिंग का तो कोई जवाब ही नहीं है। टीवी शो ऑफिस-ऑफिस में उनके किरदार को लेकर आज भी फैंस बातें करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
राजीव मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @actor_rajivmehta
राजीव मेहता
प्रफुल्ल और हंसा तो आपको जरूर याद होंगे? साल 2002 में टीवी पर आया शो खिचड़ी आज भी चर्चा में रहता है। इस शो के किरदारों को कई बार याद करके ही हंसी छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देवेन भोजानी - फोटो : सोशल मीडिया
देवेन भोजानी
साल 2005 में टीवी पर आए शो ‘बा बहू और बेबी’ में गट्टू का किरदार निभाने वाले देवेन भोजानी के फैंस उनकी कॉमेडी को याद करते हैं। देवेन को इसके बाद साराभाई वर्सेस साराभाई शो में भी देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें