प्रभास, कृति सेनन और ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई। फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही मेकर्स ने 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मेकर्स ने तिरुपति में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। इसके बाद फिल्म की टीम तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए गए। लेकिन वहां ओम राउत ने कृति सेनन को अलविदा कहते हुए किस कर लिया, जिस पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स नाराज हैं। वहीं एक बीजेपी नेता ने भी विवादित बात बोल दी।