karnan
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्णन
ओटीटी- प्राइम वीडियो
फिल्म 'कर्णन' को तमिल निर्देशक मारी सेल्वराज ने निर्देशित किया है। इसमें धनुष, लाल पॉल, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, राजिशा विजयन, गौरी जी किशन और लक्ष्मी प्रिया चंद्रामौली जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। कहानी एक गांव की है, जहां समाज से उपेक्षित निम्न जाति के लोग रहते हैं। फिल्म मनोरंजन करने के साथ ही मजबूत सामाजिक संदेश भी देती है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं