बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर का महीना भी एंटरटेनमेंट का तड़का भी साथ लाने वाला है। इस महीने भी बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्म रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
दिसंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
इस साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर कई सारी दमदार और धासू फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों के दरिए बड़े पर्दे पर मनोरंजन का डबल डोज प्रशंसकों का मन बहलाने वाला है। इस महीने, दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं, दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ये फिल्म दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को पोस्टर और गाने पहले ही दर्शकों का मन मोह चुके हैं। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
3 of 6
छावा टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
छावा
शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' भी दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म छावा के जरिए अभिनेता विक्की कौशिक दर्शकों के बीच बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने वाली है।
4 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वेलकम टू जंगल
अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, कीकू शारदा भी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 20 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखकर प्रशंसक अपने मनोरंजन के लिए फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial
बेबी जॉन
अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बेबी बॉन' 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन के साथ वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
वनवास
नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' का पोस्टर भी दर्शकों का काफी शानदार लग रहा है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। अनिल शर्मा इस फिल्म के जरिए अपने बेटे उत्कर्ष को बॉलीवुड में फिर अपनी किस्मत आजमाने का एक मौका दे रहे हैं।