'सिंघम अगेन' फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ता नजर आ रहा है। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिर रहा है। आइए आपको बताते हैं फिल्म के 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अजय देवगन और करीना कपूर खान की मुख्य भूमिकाओं वाली यह बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अपनी रिलीज के छठवें दिन भी इसकी कमाई में कमी आई है।
विज्ञापन
2 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांच दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
'सिंघम अगेन' फिल्म ने पांच दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं, दूसरे दिन फिल्म 42.5 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
कुछ ऐसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर की। चौथे दिन फिल्म 18 करोड़ पर ही सिमट गई। पांचवें दिन सिंघम की कमाई और कम हो गई। 14 करोड़ कमाकर पांचवे दिन भी सिंघम अगेन की कमाई कम हो गई। वहीं, छठवें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 6 दिन में कुल 164 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया है।
4 of 5
सिंघम अगेन ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं दिखा दिवाली का असर
दिवाली के मौके पर भी फिल्म की रिलीज पर कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना खास नहीं कर पा रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कमाई पर भी लगातार गिरावट नजर आ रही है। इतने जबर्दस्त प्रचार के बावजूद यह फिल्म अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच फिल्मों की सूची में अंतिम स्थान पर ही आ सकी है।
ऐसी है फिल्म की कास्ट
'सिंघम अगेन' फिल्म में एक साथ कई सारे सितारे नजर आए। इसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे हैं। वहीं, फिल्म में अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ भी हैं। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा सकी, जिसकी आशा की जा रही थी।