केरल उच्च न्यायालय पहुंचीं सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी द्वारा दायर धोखाधड़ी की शिकायत में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कंपनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह लगभग 29 लाख रुपये का भुगतान स्वीकार करने के बाद 2019 में यहां उसके ‘वैलेंटाइन डे’ कार्यक्रम के लिए नयी आयीं।
58 साल की उम्र में राजीव कपूर का निधन
राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस दुख से परिवार अभी बाहर भी नहीं निकल पाया था कि राजीव कपूर परिवार को सदमा देकर चले गए।
कंगना रणौत बोलीं- मेरे जैसी अभिनेत्री पूरे ब्रह्मांड में नहीं
कंगना ने अपनी तुलना हॉलीवुड की बहुमुखी प्रतिभावान अभिनेत्री और गायिका मेरिल स्ट्रीप से की है। लिखा ‘बड़े परिवर्तन की चेतावनी, एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड पर ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है’।
'सरकार को नहीं खरीदना चाहिए दिलीप कुमार का पैतृक मकान'
अभिनेता दिलीप कुमार के पेशावर स्थित पैतृक मकान के मालिक के वकील ने प्रांतीय खैबर पख्तूनख्वा सरकार को 100 साल से अधिक पुरानी यह हवेली नहीं खरीदने की सलाह दी है, क्योंकि वह जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है और उसकी खरीद में काफी राशि खर्च होगी।
अनीता हसनंदानी ने बेटे को दिया जन्म
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर में मंगलवार को किलकारी गूंज उठी। अनीता एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं। पति रोहित रेड्डी ने अनीता के गर्भावस्था के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी।