टॉप गन मैवरिक, टाइटैनिक
- फोटो : social media
ये थी पहली एक बिलियन कमाई करने वाली फिल्म
टाइटैनिक का नाम शायद ही कोई हो जो नहीं जानता होगा। मार्च 1998 में जेम्स कैमरून की टाइटैनिक दुनिया भर में पहली एक बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली थी और इस मील के पत्थर तक पहुंचने में इसे 74 दिन लगे थे। वहीं 'टॉप गन: मेवरिक' ने एक रिकॉर्ड और भी तोड़ दिया है, क्योंकि एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने में 'टॉप गन' को केवल 31 दिन लगे। हालांकि यह फिल्म मार्वल स्टूडियोज का एवेंजर्स- एंडगेम, का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई है, क्योंकि इस फिल्म ने कलेक्शन का ये मुश्किल आंकड़ा महज पांच दिनों में पार कर लिया था।