फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज पंचोली की मां ने उठाया कश्मीर का मुद्दा और लौट रहा टेस्ट केस समेत मनोरंजन की पांच फटाफट खबरें

Wed, 05 Aug 2020 05:01 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
द टेस्ट केस, जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
फिर से होगा टेस्ट, फिर बनेगा केस
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहतर सामग्री ही चलती है और इनमें महिला केंद्रित शोज भी काफी प्रचलित हैं। ऐसे ही शोज में से एक है वेब सीरीज 'द टेस्ट केस'। पहले सीजन को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिलने के बाद निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन को लाने का मन बनाया है। इस शो की कहानी भारतीय सेना में महिला सैनिकों के संघर्ष को दिखाती है। इस सीरीज में निमृत कौर मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा जूही चावला, अतुल कुलकर्णी, राहुल देव और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आए हैं। दूसरा सीजन कश्मीर घाटी में थोड़ी और कठोर परीक्षाएं लेकर आने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
नवीना बोले - फोटो : सोशल मीडिया
नवीना बोले की 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री नवीना बोले ने मां बनने के बाद एक बार फिर से लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से वापसी की है। शो मे उनका एक कैमियो रहा है जिसमें वह एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के रूप में नजर आई हैं। वह इस शो में जेठालाल के किरदार की अनिद्रा की बीमारी से जूझने में मदद करती हैं। अपने किरदार के बारे में नवीना ने बताया, 'हां मैंने यह शो किया है। शो में मेरा एक कैमियो किरदार है। मैंने इस शो में पहले भी काम किया है। मैंने जितनी बार भी इस शो में काम किया है, उतनी ही बार मैंने एक डॉक्टर का किरदार ही निभाया है। पिछली बार में एक फिटनेस कोच बनी थी और अब एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की भूमिका निभाई है।'
विज्ञापन

3 of 5
भाखरवाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
'भाखरवाड़ी' के सेट पर इंतजाम किए बेहतर
टीवी के कॉमेडी शो 'भाखरवड़ी' के  एक दर्जी अब्दुल अंसारी की कोरोना से मौत के बाद निर्माता बहुत सतर्क हो गए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सेट पर काम करने वाले सभी कलाकार और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया है। इस शो के निर्माता जेडी मजीठिया ने बताया है कि वह अपनी पूरी टीम को विटामिन सी और जिंक की दवाइयां भी प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को नींबू पानी और काढ़ा भी दिया जा रहा है।सेट पर आने वाले हर व्यक्ति और हर चीज को यूवी मशीन से भी गुजरना पड़ रहा है जिससे कि वायरस की पूरी तरह से जांच की जा सके।

4 of 5
ईशा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिर से जारा बनीं ईशा सिंह
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'इश्क सुभान अल्लाह' में अभिनेत्री ईशा सिंह को एक बार फिर से जारा का किरदार निभाने का मौका मिला है। वह इसके लिए अपने आप को बहुत खुशनसीब भी समझती हैं और अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वह अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझती हैं जो उन्हें इस शो में उसी किरदार को फिर से निभाने का मौका मिला है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से प्रार्थना की है कि वह उन्हें इसी तरह समर्थन और प्यार देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
'कश्मीरियत' में दिखेगा जरीना वहाब का दम
फिल्म निर्देशक और लेखक दिव्यांश पंडित ने एक शॉर्ट फिल्म 'कश्मीरियत' का निर्देशन किया है जिसमें अभिनेत्री जरीना वहाब मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के बारे में जरीना ने कहा, 'कई भूमिकाओं को निभाने के बाद इस फिल्म की कहानी मुझे बहुत भावनात्मक लगी। यह एक मां बेटे की कहानी है। दिव्यांश एक कश्मीरी होने के नाते इस कहानी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।' इस बारे में दिव्यांश ने कहा, 'एक कश्मीर होने के नाते मैं हमेशा से यह कहानी बताना चाहता था। एक खास एजेंडे और मीडिया के एक तबके के जरिए हमेशा कश्मीर, वहां के लोगों और भारतीय सेना की एक नकारात्मक छवि बनाई गई है जो पूरी तरह से बकवास है। मैं इस फिल्म से इसका दूसरा पहलू दिखाने वाला हूं।' जरीना वहाब ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। आदित्य पंचोली से विवाह और फिर सूरज के जन्म के बाद वह फिल्मों से दूर रहीं। 

पढ़ें: CBI करेगी अब सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच, फैसला सामने आते ही दिवंगत अभिनेता का नाम लेकर अंकिता लोखंडे ने किया ये पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें