फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपियन स्टाइल में बना बेहद कलरफुल है तापसी पन्नू का घर, देखें INSIDE तस्वीरें

Wed, 05 Aug 2020 04:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तापसी पन्नू के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू अपनी अलग तरह की फिल्मों के साथ साथ बेबाक बयान के लिए भी जानी जाती हैं। साल में चार से पांच फिल्में करने वालीं तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। बीते कुछ समय की उनकी फिल्मों पर नजर डालें तो अलग अलग विषय पर फिल्में करती दिखीं। चाहे वो 'पिंक' हो, 'मुल्क'' हो या कुछ समय पहले रिलीज हुई 'थप्पड़' हो। लॉकडाउन में तापसी घर पर ही हैं और वो अक्सर अपने घर से तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए आज तापसी के घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तापसी पन्नू के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी का घर यूरोपियन स्टाइल में बना है जहां सफेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। तापसी पन्नू अपने घर की बालकनी में योगा करती हुईं नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वो अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
तापसी पन्नू के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी की एक मैरिज इवेंट कंपनी है। शगुन इसी कंपनी का काम संभालती हैं। दोनों बहनें साथ में मुंबई में रहती हैं। घर में शगुन के लिए वर्कस्पेस भी बनाया गया है जहां वो ऑफिस का काम निपटाती हैं।

4 of 6
तापसी पन्नू के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आने से पहले तापसी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा थीं। पहले उन्होंने सोचा था कि वो हैदराबाद में ही घर लेंगी लेकिन जब उन्हें बॉलीवुड में काम मिलता चला गया तो मुंबई में घर ले लिया। अपने घर के लिए तापसी ने किसी इंटीरियर डेकोरेटर की मदद नहीं ली बल्कि वो और उनकी बहन ने घर की एक एक चीजें खुद खरीदी।
विज्ञापन

5 of 6
तापसी पन्नू के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
अपने घर के बारे में तापसी का कहना है कि 'लड़कियों को शादी से पहले एक घर, उनकी खुद की गाड़ी और एक सुरक्षित करियर होना चाहिए।' तापसी कहती हैं कि 'इस प्वॉइंट पर आकर आप जिंदगी में आगे के बारे सोचिए। आप अपनी जिंदगी पर कंट्रोल रखिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तापसी पन्नू के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी के घर का ये लिविंग एरिया है। जहां एक ओर उनकी बहन के लिए लैपटॉप पर काम करने की जगह है। टीवी के दूसरी ओर बहुत सारी किताबें रखी हुई हैं। हालांकि तापसी बताती हैं कि उन्हें पढ़ने का शौक नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें