‘बलम जी लव यू’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव जल्द ही फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का तोहफा देने वाले हैं। बताया इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ‘बलम जी लव यू’का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान, सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव, अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।