फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Box Office: साल 2025 की खराब शुरुआत! रिलीज हुई फिल्मों के लिए मुश्किल लग रही 100 करोड़ तक की भी राह

Tue, 21 Jan 2025 08:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Box Office: नए साल में नई-नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। कुछ हो चुकी हैं। मगर, अब तक रिलीज फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की तरफ नजर दौड़ाएं तो हालत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
साल 2025 में अब तक रिलीज फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बीता साल यानी 2014 बॉक्स ऑफिस कारोबार के हिसाब से कुछ सुस्त रहा। अगस्त में फिल्म 'स्त्री 2' ने आकर कुछ माहौल बनाया। फिर आखिर के महीने बेहतर रहे। और साल के सबसे आखिर 'पुष्पा 2' ने सारी कसर पूरी कर दी, जो अब तक नोट छाप रही है। और...अब बात करें साल 2025 की तो अब तक चार-पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मगर, इनकी कमाई पर नजर डालें तो लगता है कि हालत पिछले साल से भी खराब है। जनवरी में अब तक रिलीज हुई फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद-फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह
सोनू सूद की यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे एक्शन फिल्म के रूप में प्रचारित किया गया। जोर-शोर से इसका प्रमोशन हुआ। मगर, जब यह सिनेमाघरों में पहुंची तो पहले ही दिन औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म का निर्देशन सोनू सूद ने ही किया है और इसके जरिए उन्होंने निर्देशन में डेब्यू किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई हैं। करीब 25 करोड़ रुपये बजट में बनी यह फिल्म अब तक 12.52 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' भी अच्छा खेल नहीं खेल पाई। फिल्म 'फतेह' के साथ मुकाबले में उतरी इस फिल्म का कलेक्शन भी अच्छा नहीं रहा। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने बहुत खराब शुरुआत की। पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 127.02 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका हाल हिंदी पट्टी में बहुत खराब है।

ये खबर भी पढ़ें:
tar Kids Followers: सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में विलेन की बेटी नंबर वन, बाकी स्टार किड्स के कितने हैं फॉलोअर्स?

4 of 5
डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम: @balayyababu_official
डाकू महाराज
अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सिर्फ 'डाकू महाराज' ही है, जो अपने कलेक्शन को लेकर तारीफ बटोर रही है। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 80.99 करोड़ रुपये कमा चुकी है। परस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की 'डाकू महाराज' में उर्वशी रौतेला भी नजर आई हैं। फिल्म में बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका अदा की है। यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

ये खबर भी पढ़ें:
Marco 2: 'मार्को' की ब्लॉकबस्टर सफलता पर झूमे निर्माता, उन्नी मुकुंदन की फिल्म की सीक्वल पर लगाई मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी, आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम
'इमरजेंसी' और 'आजाद'
17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हुईं। पहले कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और दूसरी अजय देवगन की 'आजाद'। फिल्म आजाद से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा ने डेब्यू किया है। दोनों फिल्मों की कमाई पर बात करें तो शुरुआत सुस्त ही रही है। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इमरजेंसी ने अब तक करीब 12.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं आजाद का कलेक्शन सिर्फ 5.67 करोड़ रुपये ही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें