फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर ट्रेवर नोआह की टिप्पणी और कंगना को शूटिंग रोकने की धमकी, पांच खबरें

Fri, 12 Feb 2021 06:46 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेवर नोआह - फोटो : फाइल
ट्रेवर नोआह ने किसान आंदोलन पर की टिप्पणी
हास्य कलाकार ट्रेवर नोआह ने बुधवार रात अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘‘द डेली शो’’ के दौरान भारत में जारी किसान आंदोलन पर टिप्पणी की। एक वीडियो लिंक साझा करने के साथ ही ट्रेवर नोआह ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के किसान क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं? सरकार ने दशकों पुराने कृषि कानूनों को बदलने का प्रयास किया, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं।’’ 

रिहाना और मिया के बाद अब कॉमेडियन ट्रेवर नोआह ने किसान आंदोलन पर की टिप्पणी, जानिए क्या कुछ कहा
 
विज्ञापन

2 of 5
इरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram
फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखर के साथ रिलेशनशिप में हैं इरा खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने रिलेशनशिप की अटकलों पर अब विराम लगा दिया है। इरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखर के साथ रिलेशनशिप में होने की बात पर पुष्टि की है। वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस डे के मौके पर इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। 

अपने ही फिटनेस ट्रेनर को डेट कर रहीं आमिर की बेटी इरा खान, रोमांटिक फोटो साझा कर फैंस को बताया

 
विज्ञापन

3 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला
जुबिन नौटियाल उत्तराखंड आपदा पीड़ितों की मदद के लिए इकट्ठा करेंगे फंड
जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड आपदा के पीड़ित लोगों की सहायता के लिए फंड इकट्ठा करने का फैसला किया है। इसके लिए जुबिन ने वैलेंटाइन्स डे का चयन किया है। इस दिन उन्होंने एक रूफ टॉप कंसर्ट का आयोजन किया है। इस कंसर्ट से होने वाली आय को उत्तराखंड आपदा के पीड़ितों की मदद में लगाया जाएगा।

उत्तराखंड आपदा के नाम होगा जुबिन नौटियाल का वैलेंटाइन डे, पीड़ितों की मदद के लिए इकट्ठा करेंगे फंड
 

4 of 5
कंगना रनौत की 'धाकड़' का पोस्टर - फोटो : Social media
कंगना रणौत को मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनौती
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रणौत द्वारा किए गए ट्वीट से नाराज मध्यप्रदेश के बेतूल जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने धमकी दी है कि कंगना अगर 12 फरवरी तक अपनी ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगती है तो वे बेतूल में चल रही कंगना की फिल्म धाकड़ की शूटिंग नहीं होने देंगे। 

कंगना को कांग्रेस की चुनौती- माफी नहीं मांगी तो मध्यप्रदेश में नहीं करने देंगे शूटिंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pran
हीरो से ज्यादा खलनायक की भूमिका की फीस लेते थे प्राण 
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्राण का जन्मदिन 12 फरवरी को होता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता प्राण को उनकी खलनायकी और रौबदार अंदाज के लिए जाना जाता है। दर्शकों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले प्राण अभिनेता नहीं बल्कि एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे।

Birthday Special: हीरो से ज्यादा फीस लेता था ये खलनायक, कभी बनना चाहते थे फोटोग्राफर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें