फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा के नाम होगा जुबिन नौटियाल का वैलेंटाइन डे, पीड़ितों की मदद के लिए इकट्ठा करेंगे फंड

Fri, 12 Feb 2021 06:22 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jubin nautiyal
उत्तराखंड में आई आपदा ने एक बार फिर लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। आम लोगों के साथ ही फिल्मी हस्तियों ने भी ऐसे मुश्किल समय में ऊपर वाले से लोगों की सलामती की प्रार्थना की है। बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले गायक जुबिन नौटियाल भी ऐसे समय में उत्तराखंड के लोगों के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जुबिन नौटियाल
उन्होंने पीड़ित लोगों की सहायता के लिए फंड इकट्ठा करने का फैसला किया है। इसके लिए जुबिन ने वैलेंटाइन्स डे का चयन किया है। इस दिन उन्होंने एक रूफ टॉप कंसर्ट का आयोजन किया है। इस कंसर्ट से होने वाली आय को उत्तराखंड आपदा के पीड़ितों की मदद में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
jubin nautiyal
जुबिन कहते हैं कि मेरे पास दुनिया को देने के लिए सिर्फ एक ही चीज है और वो है 'म्यूजिक'। और इसी के सहारे वो पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं। जुबिन की इस पहल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

4 of 5
jubin nautiyal
बता दें कि जुबिन नौटियाल खुद भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वो कहते हैं कि उसी क्षेत्र का होने के नाते मैं समझ सकता हूं कि लोगों को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : SELF
14 फरवरी के कंसर्ट को लेकर जुबीन ने कहा कि ऐसी आपदाओं के समय में लोगों को मदद तो मिलती है, लेकिन जोशीमठ और चामोली जैसे इलाकों में रहने वालों के लिए ये भी बहुत मुश्किल होता है। बूंद बूंद से ही सागर भरता है। ऐसे में अगर लोग एक रुपया भी मदद के रूप में देना चाहेंगे और कई लोग सहायता करेंगे तो वहां के लोगों के लिए बड़ी मदद हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें