फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह के नाम से फर्जी अकाउंट वायरल और कंगना-दिलजीत में फिर छिड़ी बहस, पांच खबरें

Tue, 09 Feb 2021 06:16 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
नसीरुद्दीन शाह के नाम से फर्जी अकाउंट वायरल
अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने स्पष्ट किया है कि उनके पति व अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम से बनाए गए असत्यापित प्रोफाइल से किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट की गईं, जिसके बाद रत्ना पाठकने यह पुष्टि की।

किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे नसीरुद्दीन शाह का वीडियो आया सामने, अभिनेता की पत्नी ने दी फर्जी अकाउंट की जानकारी    
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
खालिस्तानी कहने पर भड़के दिलजीत दोसांझ
कंगना के कमेंट पर दिलजीत को गुस्सा आ गया और उन्होंने एक्ट्रेस को फटकार लगाई है। पंजाबी सिंगर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'टीवी पर बैठकर अपने आपको देशभक्त बताते हैं। ऐसे बात करते हैं, जैसे पूरा देश उनके लिए ही है। जब-जब जरूरत पड़ी है, तब-तब पंजाबियों ने देश के लिए जान दी है। रब न करे, लेकिन अगर आज भी जरूरत पड़ी तो फिर पंजाबी आगे होंगे। ये पंजाबी तुम्हें बहुत चुभते हैं?'

कंगना रणौत द्वारा खालिस्तानी कहने पर भड़के दिलजीत दोसांझ, बोले- ये पंजाबी तुम्हें बहुत चुभते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
gehana vasishth - फोटो : social media
10 फरवरी तक जेल में ही रहेंगी गहना वशिष्ट
पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार की गईं गहना वशिष्ट को 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में ही रहना होगा। इसी बीच उनके प्रवक्ता (पब्लिसिस्ट) ने पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने को लेकर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

10 फरवरी तक जेल में ही रहेंगी गहना वशिष्ट, पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने का है आरोप

4 of 5
Lisa Haydon - फोटो : social media
तीसरी बार मां बनने जा रही हैं लीजा हेडन
अभिनेत्री लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक प्यारे से वीडियो के साथ उन्होंने यह गुड न्यूज अपने फैंस के साथ साझा की। लीजा ने कहा कि उनके घर में जून में किलकारी गूंजने वाली है।

34 की उम्र में तीसरी बार मां बनने जा रहीं लीजा हेडन, वीडियो साझा कर खास अंदाज में दी Good News
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amrita Singh and Saif Ali Khan - फोटो : file photo
62वां जन्मदिन मना रही हैं अमृता सिंह
मशहूर अभिनेत्री रहीं अमृता सिंह नौ फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह की 62 साल की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन सैफ अली खान से शादी और सनी देओल संग अफेयर खूब चर्चा में रहा। पढ़िए अमृता सिंह के बारे में कुछ रोचक बातें...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें