Amrish Puri
बॉलीवुड के इस 'मौगैंबो' का आज है जन्मदिन
बॉलीवुड में कुछ विलेन ऐसे रहे हैं जो अपनी एक्टिंग से फिल्म में हीरो को भी पीछे छोड़ देते थे। उन्हीं में से एक हैं 'मौगैंबो' यानी अमरीश पुरी। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को उस वक्त के पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने 39 साल की उम्र में फिल्म 'रेशमा और शेरा' (1971) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। डायरेक्टर सुभाष घई की ‘विधाता’ (1982) से वो बॉलीवुड की कमर्शियल फिल्मों में बतौर विलेन छा गए। फिर अगले साल आई ‘हीरो’ के बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। एक वक्त ऐसा भी आया जब अमरीश पुरी के बगैर कोई भी कमर्शियल फिल्म बनती ही नहीं थी।
पढ़ें:
'मोगैंबो' को देख असल जिंदगी में खौफ खाते थे लोग, फिल्मों के लिए छोड़ दी थी 21 साल पुरानी नौकरी