फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: 'केसरी चैप्टर 2' से पहले पिछले 10 वर्षों में आईं ये बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, देखें लिस्ट

Tue, 22 Apr 2025 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Courtroom Drama Movies: हाल ही में फिल्म केसरी चैप्टर ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है। इस बीच आइए आपको पिछले 10 वर्षों की बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले 10 वर्षों में बॉलीवुड ने कई ऐसी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में दीं, जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज के गंभीर मुद्दों पर भी सवाल उठाए। इन फिल्मों में बेहतरीन कहानी, शानदार अभिनय और कोर्ट रूम की रोमांचक जंग ने दर्शकों को बांधे रखा। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इस फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आइए नजर डालते हैं ऐसी की उन फिल्मों पर, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने धूमधाम से मनाया दादी का 91वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'पिंक' में तापसी, कीर्ति कुल्हारी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पिंक (2016)
'पिंक' एक ऐसी फिल्म है, जिसने समाज की सोच को झकझोर कर रख दिया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील की भूमिका निभाई थी, जो तीन युवतियों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं। कहानी सहमति और महिलाओं के अधिकारों जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाती है। फिल्म का संदेश, "नहीं का मतलब नहीं होता है," आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। तापसी पन्नू और बाकी कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने इस फिल्म को यादगार बना दिया था।
Kesari 2 Collection Day 4: सोमवार को 'केसरी चैप्टर 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें चौथे दिन की कमाई
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म- मुल्क - फोटो : इंस्टाग्राम-@anubhavsinhaa
मुल्क (2018)
'मुल्क' एक ऐसी कहानी है, जो धर्म और देशभक्ति जैसे जटिल विषयों को कोर्ट रूम के जरिए पेश करती है। इस फिल्म में एक मुस्लिम परिवार को आतंकवाद के झूठे आरोपों का सामना करना पड़ता है। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की जोरदार अदाकारी ने कहानी को और प्रभावशाली बनाया। फिल्म समाज में फैली सांप्रदायिकता पर सवाल उठाती है और एकता का संदेश देती है। दर्शकों के मन में इस फिल्म ने गहरी छाप छोड़ी थी।

4 of 6
जॉली एलएलबी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जॉली एलएलबी 2 (2017)
'जॉली एलएलबी 2' एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। अक्षय कुमार ने इसमें जॉली नाम के एक वकील का किरदार निभाया था जो मजेदार अंदाज में इंसाफ की लड़ाई लड़ता है। फिल्म में हास्य के साथ-साथ भ्रष्टाचार और सिस्टम की खामियों पर तंज कसा गया है। अक्षय और सौरभ शुक्ला के बीच कोर्ट रूम के सीन दर्शकों को हंसाते भी हैं और सोचने पर मजबूर भी करते हैं। इसकी सादगी और मनोरंजन ने इसे हिट बना दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
सेक्शन 375 - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्शन 375 (2019)
'सेक्शन 375' एक ऐसी फिल्म है, जो कानून की बारीकियों को उजागर करती है। यह बलात्कार के एक मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सच और झूठ के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है। अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा के बीच कोर्ट रूम में छिड़ी जंग दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। फिल्म ने यौन उत्पीड़न और कानूनी प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की, जिसकी वजह से इसे खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ओह माय गॉड 2 (2023)
'ओएमजी 2' एक अनोखी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म थी, जो शिक्षा और धार्मिक मान्यताओं जैसे मुद्दों को छूती है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी ने इस फिल्म को खास बनाया था। पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में कोर्ट रूम में तर्कों की बौछार की, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म ने यौन शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय को अलग अंदाज में पेश किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें