फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलैरिटी में टॉप पर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, लेकिन नहीं बोल पाते फर्राटेदार इंग्लिश

Fri, 23 Mar 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut
बॉलीवुड में एक्टर बनने लिए ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं है लेकिन एक्टिंग में माहिर होना बहुत जरूरी है। हालांकि अब ज्यादातर एक्टर और एक्ट्रेस अंग्रेजी बोलते नजर आते  हैं लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अभी भी कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो अंग्रेजी बोलने में कतराते ंहैं। 
विज्ञापन

रजनीकांत

2 of 6
rajnikant
साउथ के मेगास्टार रजनीकांत को आज पूरी दुनिया जानती है। बता दें कि गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने जीवन में कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने एक्टर बनने से पहले कुली, कारपेंटर और बस कंडक्टर के रूप में काम किया। इस दौरान रजनीकांत को कभी पढ़ने का मौका ही नहीं मिल पाया। इसलिए उनका अंग्रेजी में हाथ तंग है। 
विज्ञापन

धनुष

3 of 6
Dhanush and Rajnikanth
वहीं, रजनीकांत के दामाद भी अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाते हैं। हालांकि अपनी तमिल फिल्मों में वह थोड़ी बहुत अंग्रेजी झाड़ते नजर आते हैं। लेकिन वह ज्यादातर तमिल में ही बात करना पसंद करते हैं। 

राखी सावंत

4 of 6
Rakhi Sawant
बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड और मोस्ट कंट्रोवर्सियल क्वीन राखी सांवत भले ही कितनी बोलने वाली हो, लेकिन अंग्रेजी में वह भी अपने हाथ पीछे खींच लेती हैं। दरअसल, उन्हें इंग्लिश बोलनी नहीं आती है। 

 
विज्ञापन

कपिल शर्मा

5 of 6
kapil sharma
अपनी जबरदस्त कॉमेडी से दुनियाभर मे ंनाम कमाने वाले कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा की भी अंग्रेजी बोलने में हाथ तंग हैं। कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी कपिल को इस समस्या का सामना करना पड़ा है। आज कपिल अपने बॉलीवुड करियर में दो फिल्में कर चुके हैं और सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना रनौत

6 of 6
कंगना - फोटो : SELF
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। बॉलीवुड में ऐसे कुछ ही कलाकार हैं जो बिना डरे किसी भी तरह की बात बेझिझक करते हैं कंगना ने पैसा और नाम कमाने के लिए लिए अपनी स्कूल लाइफ खत्म करते ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। लेकिन आप को बता दे कि कंगना अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई है जिसकी वजह से वह अंग्रेजी में कमजोर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें