फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन टॉप अभिनेत्रियों ने आइटम सॉन्ग में भी दिखाया जलवा, लिस्ट में रेखा से कटरीना तक शामिल

Mon, 27 Apr 2020 06:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों ने किया आइटम सॉन्ग - फोटो : Social Media
बॉलीवुड हो या साउथ इंडियन इंडस्ट्री, सभी में आइटम नंबर्स का बोलबाला रहता है। फिल्मों को चलाने के लिए मेकर्स हर फिल्म में आइटन नंबर्स को रखते ही हैं। पहले के समय में आइटम नंबर्स करने के लिए खासतौर पर अभिनेत्रियां या मॉडल्स अलग से होती थीं। जो केवल फिल्मों में आइटम सॉन्ग को परफॉर्म करने के लिए ही होती थीं। लेकिन इस चलन को बॉलीवुड की ही टॉप अभिनेत्रियों ने तोड़ा है। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर्स परफॉर्म किए हैं। इस पैकेज में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 6
उमराव जान - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और 80 के दशक से फिल्मों की दुनिया के साथ ही लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रेखा ने भी अपने जमाने में फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं। रेखा ने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं। 'प्यार दो प्यार लो', 'सलाम-ए-इश्क मेरी जान' और 'इन आंखों की मस्ती के' कई गानों पर परफॉर्म किया है। ये सबी गाने रेखा के हिट गानों की लिस्ट में आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : Social Media
करीना कपूर
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान ने भी आइटन नंबर में अपना जलवा बिखेरा है। करीना ने बॉलीवुड फिल्म 'ब्रदर्स' में आइटम सॉन्ग किया था। करीना का गाना 'मेरा नाम मैरी है' काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि इसके अलावा भी करीना ने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स किये हैं लेकिन इस फिल्म में करीना खासतौर से इस एक गाने के लिए ही थीं।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉललीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का परचम लहरा दिया है। लेकिन वो बॉलीवुड में आइटन नंबर करके भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। प्रियंका ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'राम लीला' के टाइटल ट्रैक पर आइटम नंबर किया था। प्रियंका का ये गाना बहुत फेमस हुआ था। इसे उनेक फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा प्रियंका 'पिंकी है पैसे वालों की' गाने पर भी आईटम नंबर परफॉर्म कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
कटरीना कैफ
'चिकनी चमेली', 'शीला की जवानी' में अपना बेहतरीन डांस का जलवा बिकेर चुकीं अभिनेत्री कटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कटरीना के ये दोनों ही गाने खूब चर्चा में रहे थे। उनके पैन्स ने भी उन्हें इन गानों में खूब पसंद किया था। कटरीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण भी इसमें पीछे नहीं हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में 'लवली' गाने पर आइटम नंबर परफॉर्म किया था। इतना ही नहीं इससे पहले दीपिका 'आ देखें जरा' फिल्म में 'दम मारो दम' पर भी आइटम नंबर परफॉर्म कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें