फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 Years of Independence: पहले ऑस्कर से विदेश में पहली शूटिंग तक, पढ़ें आजादी के बाद सिनेमा की उपलब्धियां

सार

देशभर में इन दिनों आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न देखने को मिल रहा है। 1947 में आजाद हुआ भारत इस साल अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। इस खास मौके पर देशभर में आम से लेकर खास हर कोई इसका जश्न मनाता दिख रहा है।
विज्ञापन
1 of 9
भारतीय सिनेमा - फोटो : Social media

हिंदुस्तान... एक ऐसा नाम, जिसके सामने पूरी दुनिया सजदा करने के लिए तैयार रहती है। ऐसा हो भी क्यों नहीं, क्योंकि हिंदुस्तान किसी भी काम में कभी पीछे नहीं रहता है। आज देश की आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं। यानी कि हम आजादी के अमृत महोत्सव से रूबरू हो रहे हैं। इन 75 साल के दौरान देश में बहुत कुछ बदला, लेकिन बहुत कुछ ऐसा भी हुआ, जो पूरी दुनिया ने पहली बार देखा। कुछ ऐसा ही सिनेमा जगत यानी बॉलीवुड में भी हुआ। यहां तमाम ऐसी उपलब्धियां रहीं, जिन्हें हिंदुस्तान ने पहली बार हासिल किया। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम जानते हैं कि भारतीय सिनेमा ने आजादी के बाद कौन-कौन से मुकाम हासिल किए... 

विज्ञापन

2 of 9
भानु अथैया - फोटो : Social media

पहला ऑस्कर
भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक रूप से पहली बार 1958 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' को भेजा गया था। हालांकि जीत के करीब पहुंच कर भी यह फिल्म ऑस्कर हासिल नहीं कर सकी। वहीं, देश को मिले पहले ऑस्कर की बात करें तो भारत को पहला ऑस्कर भानु अथैया ने दिलाया था। उन्हें 1983 में आई फिल्म 'गांधी' के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर श्रेणी में ऑस्कर दिया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार सहित पांच अन्य ऑस्कर भी जीते थे।

विज्ञापन

3 of 9
फिल्म संगम - फोटो : Social media

विदेश में शूट होने वाली पहली फिल्म
देश भर में हर साल कई फिल्में बनती हैं। यह फिल्में हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी बनाई जाती हैं। बीते लंबे समय से भारतीय फिल्में विदेशों में भी शूट की जाने लगी हैं। भारतीय फिल्मों का अधिकांश हिस्सा विदेशी धरती पर शूट किया जाता है। वहीं, अगर पहली भारतीय फिल्म की बात करें जिसे विदेश में शूट किया गया था तो यह कीर्तिमान राज कपूर की फिल्म 'संगम' ने अपने नाम किया था। साल 1964 में आई राज कपूर की फिल्म संगम विदेश में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।

4 of 9
सिनेमैटोग्राफी एक्ट - फोटो : Social media

नए सिनेमैटोग्राफी एक्ट का निर्माण
देश में अंग्रेजों के शासन के दौरान फिल्में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का एक बेहतरीन जरिया बन गई थीं। ऐसे में ब्रिटिश सरकार ने इस प्रयास को रोकने के लिए 1918 में सिनेमैटोग्राफी एक्ट का निर्माण किया था। इस एक्ट के तहत सेंसर बोर्ड फिल्मों में से उन दृश्यों को हटा देता था, जिससे अंग्रेजों की छवि खराब होती। हालांकि, आजादी के बाद एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए सिनेमैटोग्राफी एक्ट में बदलाव कर 1952 में नया एक्ट लाया गया। एक्ट में अभिव्यक्ति को ज्यादा महत्व दिया गया। आजादी के बाद सेंसर बोर्ड में हुआ बदलाव हिंदी सिनेमा की एक अहम उपलब्धि मानी जाती है।

विज्ञापन

5 of 9
चेतन आनंद - फोटो : Social media

कान में पहला भारतीय जूरी मेंबर
भारतीय फिल्में दशकों से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। हालांकि चेतन आनंद की फिल्म नीचा नगर ने 1946 में इस फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी जीता था। वहीं, इसमें पहले जूरी मेंबर की बात करें तो अवॉर्ड जीतने के 4 साल बाद यानी 1950 में चेतन आनंद को इस फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय जूरी का सदस्य चुना गया था। वह इस जूरी के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय थे।

 

विज्ञापन

6 of 9
डिस्को डांसर - फोटो : Social media

दुनिया भर में 100 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म
देश-विदेश में कई फिल्में कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। हालांकि कमाई के मामले में कीर्तिमान हासिल करने वाली पहली फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी। दुनिया भर में 100 करोड़ का कारोबार करने वाली पहली भारतीय फिल्म 1982 में रिलीज हुई 'डिस्को' डांसर थी। वहीं, घरेलू बाजार में पहली बार सौ करोड़ कमाने वाली फिल्म की बात करें तो इसका रिकॉर्ड 1994 में आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के नाम दर्ज है। इतना ही नहीं यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बनी थी।

 

विज्ञापन

7 of 9
साबु दस्तगीर - फोटो : Social media

हॉलीवुड में काम करने वाले पहले भारतीय कलाकार
भारतीय सिनेमा के कई कलाकार अब हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। लेकिन अगर हॉलीवुड में काम करने वाले पहले भारतीय कलाकार की बात करें तो साबु दस्तगीर ऐसा करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने द एलीफेंट बॉय, जंगल बुक और द थीफ ऑफ बगदाद जैसी फिल्मों में काम किया है।

8 of 9
सुशांत सिंह राजपूत,केंडल जेनर - फोटो : Social media

केंडल जेनर के साथ फोटोशूट कराने वाला पहला भारतीय कलाकार
बॉलीवुड कलाकारों ने यूं तो कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पहले ऐसे बॉलीवुड अभिनेता थे, जिन्होंने केंडल जेनर के साथ एक मैगजीन के कवर के लिए फोटो शूट कराया था।

विज्ञापन

9 of 9
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : Social media
कान फिल्म फेस्टिवल में पहला 'कंट्री ऑफ ऑनर' बना भारत
साल 2022 का कान फिल्म फेस्टिवल कई मायनों में भारत के लिए अहम था। इस फेस्टिवल में पहली बार भारत 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल हुआ था। गौरतलब है कि इसी साल से कान फिल्म फेस्टिवल में कंट्री ऑफ ऑनर की परंपरा शुरू हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें