गांधी
- फोटो : Social media
गांधी
देश को अहिंसा का पाठ सिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर भी कई फिल्में बन चुकी हैं। साल 1982 में आई एक फिल्म को विदेशियों ने बनाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। खास बात यह थी कि इस फिल्म में मुख्य किरदार से लेकर लेखन और निर्देशन तक विदेशियों ने ही किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म को ऑस्कर में 11 श्रेणियों में नामांकन भी किया गया था, जिसमें इसने आठ श्रेणियों में पुरस्कार जीता था। इसके बाद साल 2007 में भी गांधी के जीवन पर एक फिल्म बनाई गई थी, जिसका नाम गांधी माई फादर था।