फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाई के मामले में इन अभिनेत्रियों के आगे नहीं टिकते हीरो, जानिए कौन है बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्री

Tue, 28 Jul 2020 03:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की लंबाई का अहम योगदान होता है। यहां आपका लुक, आपका फिगर, आपकी चाल ढाल, हर किसी की अपनी-अपनी अहमियत है। पर्दे पर हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। ऐसे में अच्छी लंबाई इस पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है। दरअसल बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका कद काफी अच्छा है। वहीं कई अभिनेत्रियां तो हीरोज से भी लंबी हैं और ये तो आप फिल्मों में भी नोटिस कर चुके होंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वो जल्द अपने ब्वायफ्रेंड से शादी कर सकती हैं। हाल ही में सुष्मिता एक वेब सीरीज में नजर आईं थीं। उन्होंने अपने करियर में गोविंदा से लेकर सलमान-आमिर तक के साथ काम किया है। सुष्मिता सेन की लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच है। 
विज्ञापन

3 of 10
कटरीना कैफ, आलिया भट्ट - फोटो : instagram
कटरीना कैफ की गिनती भी अच्छी हाइट वाली अभिनेत्रियों में होती है। कटरीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। कटरीना की हाइट करीब 5 फीट 6 इंच है।

4 of 10
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। वह अपने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दे रही हैं। अनुष्का ने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अनुष्का की लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच है।
विज्ञापन

5 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। आखिरी बार वो फिल्म छपाक में नजर आईं थीं। दीपिका की लंबाई करीब 5 फीट 9इंच है।
विज्ञापन

6 of 10
बिपाशा बसु - फोटो : Social Media
बिपाशा बसु बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इस बंगाली बाला की लंबाई भी किसी से कम नहीं है। बिपाशा की हाइट करीब 5 फीट 7 इंच है।
विज्ञापन

7 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिटनेस के मामले में नई उम्र की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। शिल्पा हमेशा से फिटनेस फ्रीक रही हैं। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है।

8 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मिस वर्ल्ड और दुनिया भर में अपनी अदाकारी के शानदार जलवे दिखा रही बबली गर्ल प्रियंका चोपड़ा की लंबाई 5.5 फीट के करीब है। प्रियंका को हील पहनने का बहुत शौक है।

9 of 10
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। उन्होंने आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम अक्सर अपने बयानों के चलते खबरों में बनी रहती हैं। सोनम कपूर की लंबाई 5 फीट 9 इंच है।
विज्ञापन

10 of 10
राजकुमार राव, कृति सेनन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से किया था। उनकी लंबाई 5 फीट 10 इंच है।

नेपोटिज्म पर छिड़ी चर्चा, सितारों ने बताया किसी को फिल्म से निकाला तो किसी की इमेज खराब करने की हुई कोशिश


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें