बड़े पर्दे को लेकर तो फैंस में सिर्फ किसी फिल्म की रिलीज के वक्त ही क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन छोटे पर्दे को लेकर दर्शकों में रोजाना एक्साइटमेंट बनी रहती है क्योंकि मेकर्स हर नए एपिसोड के साथ ही कोई नया और मसालेदार ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। सीरियल की दुनिया में ज्यादातर पारिवारिक कहानियां होती हैं, इसलिए फैंस खुद को काफी करीब महसूस करते हैं और अगले एपिसोड की कहानी जानने के लिए खासा उत्सुक रहते हैं। इस समय अनुपमा से लेकर जी टीवी के भाग्य लक्ष्मी तक सीरियल्स में जबरदस्त धमाके देखने को मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस सीरियल में क्या है आज का अपडेट।