फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Update: आरोही करेगी अक्षरा की इंसल्ट और बलविंदर बताएगा मलिष्का का सच, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट

Fri, 15 Jul 2022 04:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज का सीरियल अपडेट - फोटो : social media
बड़े पर्दे को लेकर तो फैंस में सिर्फ किसी फिल्म की रिलीज के वक्त ही क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन छोटे पर्दे को लेकर दर्शकों में रोजाना एक्साइटमेंट बनी रहती है क्योंकि मेकर्स हर नए एपिसोड के साथ ही कोई नया और मसालेदार ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। सीरियल की दुनिया में ज्यादातर पारिवारिक कहानियां होती हैं, इसलिए फैंस खुद को काफी करीब महसूस करते हैं और अगले एपिसोड की कहानी जानने के लिए खासा उत्सुक रहते हैं। इस समय अनुपमा से लेकर जी टीवी के भाग्य लक्ष्मी तक सीरियल्स में जबरदस्त धमाके देखने को मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस सीरियल में क्या है आज का अपडेट।
विज्ञापन

2 of 6
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी के मौजूदा ट्रैक में बलविंदर से सच उगलवाने की कोशिश जारी है। आज भाग्य लक्ष्मी में बलविंदर मलिष्का की सच्चाई सबको बता देगा। जिसके बाद ऋषि कहेगा कि बलविंदर का सच तो बहुत पहले ही सामने आ गया था लेकिन आप ऐसा कर सकती हैं, यकीन नहीं हो रहा। हालांकि मलिष्का कहती है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। उधर नीलम भी मलिष्का से कहेगी कि मुझसे उम्मीद मत करो। वहीं लक्ष्मी भी मलिष्का की जमकर क्लास लगाती नजर आएगी क्योंकि उसने उसे बदनाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, में आरोही अपना आपा खोती नजर आने वाली है और वह अक्षरा की इंसल्ट करेगी। अक्षरा जब उससे कहेगी कि वह उसका दर्द समझती है तो आरोही उससे तुम मेरा दर्द नहीं समझ सकती क्योंकि तुम्हें सब कुछ मिला है। तुमने मेरी शिकायत की और मेरा लाइसेंस रद्द करवाया। मैंने तुम्हारी जैसी ईर्ष्यालु लड़की नहीं देखी। यह सुनने के बाद अक्षरा को काफी धक्का लगने वाला है।

4 of 6
अनुपमा सीरियल - फोटो : social media
अनुपमा
सीरियल अनुपमा में छोटी अनु यानी अनुज और अनुपमा की गोद ली हुई बेटी घर आ चुकी है, जिसके बाद कपाड़िया परिवार के साथ ही शाह फैमिली में भी अफरा-तफरी है। पाखी सबके फोटो दिखाते हुए बताएगी कि मम्मी ने बेटी गोद ली है, इसके बाद तोषु कहेगा कि जब वह दादी बनने वाली हैं तो मम्मी ऐसा कैसे कर सकती हैं। वहीं बरखा भी अनुज के बच्ची गोद लेने और इस बात को छिपाने पर सवाल करेगी, जिसके बाद अनुज उसे याद दिलाएगा कि सारा के जन्म के समय बरखा ने भी अपनी प्रेग्नेंसी छिपाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
सीरियल गुम है किसी के प्यार में के मौजूदा ट्रैक में पाखी और भवानी भी लोगों लोगों के साथ फंस जाएगी, लेकिन विराट गुंडों की मांग को पूरा करने से इनकार करता है जबकि वह सभी बंधकों को मारने की धमकी देते हैं। विराट परेशान हो जाता है। डॉक्टर जैसे ही पुलिस को बुलाने की कोशिश करेगी गुंडा उसे मार देता है। यानी ये एपिसोड दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
सीरियल ये है चाहतें में रूद्राक्ष और प्रीशा के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलने वाली है, वहीं अरमान हैरान करने देने वाला खुलासा करेगा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार होते हुए दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें