फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Movies 2022: ये हैं 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, कलेक्शन जानकर दिन में दिखने लगेंगे तारे

Fri, 23 Sep 2022 08:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन एक के बाद एक सभी फिल्में फ्लॉप होती गईं। साल के शुरुआत में आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध कमाई की है। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का जलवा कायम रहा। केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर ने ताबड़तोड़ कमाई की। काफी दिनों बाद आई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने खूब कमाई की। भूल भुलैया 2 के बाद अब हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है। ये फिल्म भी टिकट खिड़की पर कमाल कर रही है। तो चलिए आज आपको बताने जा रहे हैं 2022 की बेहतरीन कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम
गंगूबाई काठियावाड़ी
गंगूबाई काठियावड़ी फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ने पर्दे पर 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Alia Bhatt: 2022 की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं आलिया भट्ट, सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया जबरदस्त कलेक्शन
 
विज्ञापन

3 of 6
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram
द कश्मीर फाइल्स
700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 18 मार्च 2022 को रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 3.36 करोड़ के साथ खाता खोला। लेकिन फिर ये फिल्म कश्मीर विषय से जुड़ी होने की वजह से इतनी चर्चा में आ गई कि इसकी स्क्रीन्स सीधे 2000 से ज्यादा कर दी गई। इसके बाद तो द कश्मीर फाइल्स ने ताबड़तोड़ कमाई की है। देशभर में इस फिल्म ने करीब 344 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Vivek Agnihotri: कश्मीर फाइल्स पर उंगली उठाने वालों को विवेक अग्निहोत्री का करारा जवाब, लाने जा रहे वेब सीरीज
 

4 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : Hombale Films/YouTube
केजीएफ चैप्टर 2
केजीएफ चैप्टर 1 का सीक्वल केजीएफ चैप्टर 2 को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद अप्रैल में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1228.3 करोड़ का कारोबार किया है।

KGF Chapter 2: केजीएफ 2 ने कन्नड़ सिनेमा को दी 'सांसें', रॉकी भाई की तारीफ कर महेश मांजरेकर ने बताई हकीकत
 
विज्ञापन

5 of 6
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आरआरआर
एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर रामा राव, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के बाद रिलीज हुई थी। 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर लगभग 1131 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, तब्बू, संजय मिश्रा और अन्य लोग मुख्य किरदार में हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने करीब 263 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें