फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Kids Name: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अपने बच्चों को दिए हैं जरा हटकर नाम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 23 Sep 2022 07:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ - फोटो : social media
माता-पिता अपने बच्चों का नाम सबसे यूनिक रखना चाहते हैं और इसके लिए आजकल तो लोगो गूगल पर भी जमकर रिसर्च करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने बच्चों के नाम बेहद अलग रखे  हैं, जिन्हें सुनने के बाद कोई भी कहने लगे कि क्या ऐसे भी नाम होते हैं। हालांकि सेलेब्स ने इन नामों को बहुत सोच-समझकर रखा है। फिलहाल जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बच्चों के नाम जो हैं जरा हटकर।
विज्ञापन

2 of 8
रवीना टंडन, राशा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बच्चों के यूनिक नाम रखने की लिस्ट में अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी शामिल है। उनकी बेटी का नाम भी जरा हटकर है। शायद ही आपने पहले ऐसा नाम सुना हो। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी बेटी का नाम नाम 'राशा' रखा है।
विज्ञापन

3 of 8
करिश्मा कपूर ने बेटे के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर - फोटो : insta
अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी एक प्यारे से बेटे की मां हैं और उन्होंने भी अपने लाडले के लिए खास नाम का चुनाव किया है। करिश्मा कपूर ने अपने बेटे का नाम 'किआन' रखा है।

4 of 8
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। माधुरी ने अपने एक बेटे का नाम अरिन और दूसरे बेटे का नाम रयान रखा है।
विज्ञापन

5 of 8
फराह खान - फोटो : instagram/farahkhankunder/
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान तीन प्यारे बच्चों की मां हैं। उनकी बेटी का नाम दीवा, और आन्या है, जबकि उनके बेटे का नाम बिल्कुल यूनिक है। फराह ने अपने बेटे का नाम ज़ार कुंदर रखा है।
विज्ञापन

6 of 8
सोनू निगम का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने गायक सोनू निगम ने भी अपने बेटे के लिए बिल्कुल हटकर खास नाम का चुनाव किया है। सिंगर सोनू निगम ने अपने लाडले बेटे का नाम निवान रखा है।
विज्ञापन

7 of 8
शाक्य, अकीरा, फरहान अख्तर - फोटो : Instagram
अभिनेता फरहान अख्तर भी दो बटियों के पिता हैं, दोनों के साथ उनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। उन्होंने अपनी एक बेटी का नाम शाक्या रखा है, तो वहीं अभिनेता की दूसरी बेटी का नाम अकीरा अख्तर है।
विज्ञापन

8 of 8
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं और दो बच्चों के माता पिता हैं। शाहिद और मीरा ने भी अपनी बेटी का नाम बेहद खास रखा है। शाहिद कपूर की बेटी का नाम 'मिशा'  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें