बाहुबली की सफलता के बाद से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री पर नॉर्थ इंडियन दर्शकों की भी नजरें रहती हैं। अब तेलुगु के सुपरस्टार नॉर्थ इंडियन सिनेमा प्रेमिकों के लिए कोई पहेली नहीं रह गए हैं। हर कोई जूनियर एनटीआर, प्रभास, महेश बाबू, राम पोथिनेनी, अल्लू अर्जुन जैसे तेलुगु स्टार्स को पहचानने लगा है। इनकी फिल्मों का जितना इंतजार तेलुगु दर्शक करते हैं, उतने ही हिंदी भाषी सिनेप्रेमी भी। ऐसे में हम बता रहे हैं इस साल की टॉप 5 ऐसी फिल्मों के बारे में, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Poster
- फोटो : Oxygen
ऑक्सीजन: तेलुगु सुपरस्टार गोपीचंद की फिल्म 'ऑक्सीजन' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। ये फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, पर इसकी रिलीज का समय बढ़ाकर 27 दिसंबर कर दिया गया है। इस फिल्म में माचोस्टार गोपीचंद लीड रोल में हैं, तो उनका साथ राशि खन्ना, अनु एमानुएल, शाम और जगपति बाबू देंगे। इस फिल्म की डायरेक्टर ज्योति कृष्णा हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Raju Gari Gadhi 2
- फोटो : Raju Gari Gadhi 2
राजू गारी गधी 2: तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राजू गारी गधी 2' में नागार्जुन और सामंता रुद्र प्रभु लीड रोल में हैं। दिलचस्प बात ये है कि नागार्जुन असल जिंदगी में सामंता के ससुर भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन ओमकार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 20 सितंबर को लांच होगा, तो फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।
4 of 6
Raja the Great
- फोटो : Raja the Great
राजा दि ग्रेट: तेलुगु इंडस्ट्री के मास महाराज रवि तेजा 'राजा दि ग्रेट' में लीड रोल में हैं। रवि तेजा पूरे 2 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू के बैनर तले बनी है, जिसका डायरेक्शन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। इस फिल्म में रवि तेजा के साथ मेहरीन पीरजादा, प्रकाश राज, संपत राज और राधिका लीड रोल में हैं। ये फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, पर इसकी रिलीज का समय दीपावली के समय 18 अक्टूबर कर दिया गया है। फिल्म तेलुगु के साथ ही तमिल, मलयालम और कन्नड में भी रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
जय लव कुश का पोस्टर
- फोटो : NTR Arts
जय लव कुश: जूनियर एनटीआर की फिल्म 'जय लव कुश' 21 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ट्रिपल रोल में हैं। राशि खन्ना उसके साथ लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं।
'जय लव कुश' में 'ट्रिपल रोल' के लिए Jr. NTR ने इस्तेमाल किए 70 कास्ट्यूम
स्पाइडर: महेश बाबू की फिल्म 'स्पाइडर' का इंतजार सभी कर रहे हैं। 27 सिंतबर को 'स्पाइडर' सिनेमाघरों पर छाने को तैयार है। अकेले अमेरिका में इसे 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म प्री-रिलीज बिजनेस से 157 करोड़ कमा चुकी है। इसके डायरेक्टर मशहूर फिल्मकार ए आर मुरुगादोस हैं।
महेश बाबू की 'स्पाइडर' यूट्यूब पर वायरल, 4.7 मिलियन लोगों ने देखा ट्रेंडिंग ट्रेलर