फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर बोलीं धोनी की Ex गर्लफ्रेंड, 'वो मुझे मैसेज करते थे और जवाब ना देने पर...'

Mon, 18 Sep 2017 04:29 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 7
rai laxmi
'जूली -2' से सुर्खियां बटोरने वाली राय लक्ष्मी ने हाल ही अपने दिल के कई राज खोलकर फैंस को चौंका दिया है। बता दें कि लक्ष्मी ने हाल ही में स्पॉट ब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड धोनी से लेकर सेक्स सीन और कास्टिंग काउच तक से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की।  

पढ़ें- रिया सेन के वेडिंग रिसेप्‍शन की फोटो वायरल, पिंक साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत
विज्ञापन

2 of 7
rai laxmi
इंटरव्यू के दौरान जब लक्ष्मी से पूछा गया कि उनकी आने वाली फिल्म 'जूली-2' में काफी बोल्ड सीन शूट किए गए हैं। क्या आप इस तरह के सीन शूट करते वक्त सहज फील कर रही थीं। इस सवाल का जवाब देते हुए लक्ष्मी कहती हैं कि पहले इस फिल्म के बारे में सुनकर मुझे भी लगा था कि ये फिल्म भी अपने पहले सीक्वल की ही तरह बोल्ड सीन से भरी हुई होगी।

वो कहती हैं कि इससे पहले आई फिल्म 'जूली' ने लोगों के सामने ऐसी इमेज ही बनाई हुई थी। हालांकि जब मैंने इस फिल्म की कहानी के बारे में सुना तब मुझे पता चला कि ये फिल्म पहली 'जुली' से बिल्कुल अलग है। फिल्म के बोल्ड सीन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि फिल्म में जबरदस्ती कोई बोल्ड सीन डाला गया हो। जहां भी ऐसा है वो स्क्रिप्ट की डिंमाड है। 
विज्ञापन

3 of 7
rai laxmi
लक्ष्मी से जब पूछा गया कि आपने इस फिल्म को करने के लिए क्यों हां किया तो वो कहती हैं कि मुझे लगता है कि इस फिल्म को देखने के बाद हर लड़की खुद को इस फिल्म से रिलेट कर पाएगी। मैं खुद भी एक लड़की होने के नाते कई जगह आपने आप को भी फिल्म से जुड़ा हुआ देखती हूं।

4 of 7
rai laxmi
कास्टिंग काउच पर बात करते हुए लक्ष्मी कहती हैं कि अगर आप खूबसूरत हैं तो आपको ये जोखिम तो उठाना ही पड़ेगा। ऐसा सिर्फ यहीं नहीं हर जगह ही होता है। हम एक्टर हैं इसलिए मीडिया में ज्यादा हाईलाइट हो जाते हैं।

'मेरे सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां आई जब लोगों ने मुझे अप्रत्यक्ष रूप से कई मैसेज भी किए'। वो बताती हैं,'मेरे हाथ से इसी चक्कर में कई बार कई प्रोजेक्ट निकल गए हैं। जब मुझे किसी प्रोजेक्ट को लेकर अच्छी फीलिंग्स नहीं आई । ऐसे मौके पर आप किसी से ज्यादा सवाल भी नहीं कर सकते हैं। साथ ही आपको सामने वाले की नीयत के बारे में भी कुछ नहीं पता होता'। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म कास्टिंग काउच पर नहीं बल्कि एक एक्टर की पूरी लाइफ के बारे में बात करती है जिसका काफी स्टारडम हो।
विज्ञापन

5 of 7
rai laxmi
लक्ष्मी कहती हैं, मैं उन भाग्यशाली लोगों में से हूं जिन्हें आसानी से फिल्मों में काम मिल गया था। मैं 15 साल की थी जब मैंने पहली बार साउथ इंडियन फिल्म में काम किया था। मुझे भाषा भी नहीं पता थी । जिस व्यक्ति ने मुझे मिलवाया था वो मेरे लिए मेरे पापा की तरह है। मेरे पापा मेरी फिल्म पहले ही देख चुके हैं। हालांकि वो इस पिल्म के बारे में कैसा सोचते हैं हमने ये शेयर नहीं किया क्योंकि मैं उनके साथ वैसा बोन्ड शेयर नहीं करती हूं। बहरहाल उन्होंने मेरी फिल्म को सराहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी के बारे में बात करती हुई वो कहती हैं,'मुझे लगता है कि अब इस टॉपिक को खत्म कर देना चाहिए। वो अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं। यही लाइफ का सिद्धांत है कई बार चीजें एक साथ काम नहीं करती तो आपको आगे बढ़ जाना चाहिए। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं इसलिए उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती'। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जूली 2
'जूली 2' के बारे में बात करते हुए राय लक्ष्मी बताती है कि 'अकीरा' से पहले उन्होंने जूली के लिए हां किया था लेकिन बाद में जूली की रिलीजिंग डेट लेट होने की वजह से 'अकीरा' को पहले रिलीज कर दिया गया। ऑफिशियली 'जूली' मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म है। हालांकि राय लक्ष्मी अब तक 50 फिल्म कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें