साउथ फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन वेणु माधव को तो आप जानते ही होंगे। आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर उनका निधन हो गया। वह 39 साल के थे। उन्होंने 150 से ज्यादा तेलुगू और तमिल फिल्मों में अभिनय किया था।
जिस तरह सिनेमा में एक विलेन हीरोइन को परेशान कर कहानी में नया मोड़ लाता है, उसी तरह कॉमेडियन भी कहानी में अपने किरदार से दर्शकों को हंसाने का काम करता है। बॉलीवुड के कॉमेडियन के बारे में तो आप खूब जानते होंगे आज बात करते हैं साउथ इंडस्ट्री में फेमस कॉमेडियन्स की।
विज्ञापन
2 of 7
अली
- फोटो : social media
अली
कॉमेडियन अली सिर्फ दक्षिण भारत तक ही सीमित नहीं हैं। उत्तर भारत में हिंदी मूवी चैनल्स पर आने वाली डब फिल्मों की बदौलत वह कई फैंस के चहेते बन चुके हैं। अली का पूरा नाम मोहम्मद अली बाशा है। अली ने तेलुगू, तमिल और हिंदी में 1000 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वे पवन कल्याण और पुरी जगन्नाथ की फिल्मों में हमेशा देखे जाते हैं। उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Vadivelu
- फोटो : social media
वडिवेलू
वडिवेलू साउथ के जाने माने कॉमेडियन हैं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया है और अपनी अलग तरह की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 260 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। कॉमेडी का उनका अंदाज निराला है और यकीनन आप कभी बोर नहीं होने वाले।
ब्रह्मानंदम
साउथ इंडस्ट्री में एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो वहां के लीड स्टार्स को भी मात देता है। हर दूसरी फिल्म में इस कॉमेडियन की झलक आपको देखने को मिल जाएगी। इस कॉमेडियन का नाम है ब्रह्मानंदम। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है। बतौर टीचर अपने करियर की शुरूआत करने वाले कॉमेडी सुपर स्टार ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। ब्रह्मानंदम ने अपने दो दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में 1000 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 7
Karunaaas
- फोटो : social media
करुणास
करुणास, तमिल फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन हैं। वो तमिल की कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो एक अच्छे सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। उनका पूरा नाम करुणानिधि सेथु है। करुणास का स्टाइल भी औरों से काफी जुदा है।
विज्ञापन
6 of 7
रघु बाबू
- फोटो : social media
रघु बाबू
रघु बाबू तेलुगू फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। रघु बाबू को तेलुगू फिल्मों के लिए नंदी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
वेणु माधव
सूर्यपेट जिले के कोडाड शहर में पैदा हुए वेणु ने अपनी दमदार कॉमेडी से फैंस के बीच जगह बनाई। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। तेलुगू सिनेमा के बेहतरीन कॉमेडियन में गिने जाने वाले वेणु फिल्मों की जान कहे जाते हैं। उन्हें फिल्मों में पहला मौका 1996 में आई फिल्म ‘सम्प्रदायम’ में मिला। वेणु माधव को आखिरी बार फिल्म Dr.Paramanandaiah Students में देखा गया था।